प्यार के फितूर में डूबा 'गदर' का जीते
प्यार के फितूर में डूबा 'गदर' का जीते
Share:

बॉलीवुड की एवरग्रीन फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' का जीते तो आप सबको याद होगा ही। छोटे से जीते ने फिल्म में अपनी भोली सूरत और दमदार अदाकारी से सबका मन मोह लिया था। अब  गदर का यह जीते 'जीनियस' बन गया है और इन दिनों प्यार के फितूर में डूबा हुआ है। जीते पर प्यार का रंग इस कदर चढ़ा है कि वह हर जगह 'तेरा फितूर' गाते दिख रहे हैं। 

जी, हां आपने सही पढ़ा। गदर का वह छोटा सा बच्चा अब बड़ा हो गया है और 'जीनियस' बन आप सबके  सामने आ रहा है। जी, ये बिल्कुल सच है। गदर का जीते यानी की अभिनेता उत्कर्ष शर्मा एक रोमांटिक फिल्म से बतौर मुख्य एक्टर डेब्यू कर रहे हैं। उनकी फिल्म 'जीनियस' अगले महीने आने वाली है। इस फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें उत्कर्ष का नया रूप सामने दिखा है। टीजर में उत्कर्ष ने अपने रोमांटिक अंदाज और एक्शन को दिखाया है, जो लोगों को  बहुत पसंद आ रहा है। अब इस फिल्म का पहला गाना 'तेरा फितूर' रिलीज होने वाला है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपने ट्विटर  अकाउंट पर इस गाने का टीजर रिलीज किया और बताया कि  पूरा गाना कल यानी गुरुवार को रिलीज किया जाएगा। इस गाने को प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से नवाजा है और इसके बोल गायक हिमेश  रेशमिया ने लिखे हैं। टीजर को बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और फैंस इस गाने को  अभी से गुनगुनाने लगेे हैं। 


बता दें कि 'जीनियस' को गदर के डायरेक्टर और उत्कर्ष के पिता अनिल शर्मा ने निर्देशित किया है। उन्होंने गदर फिल्म की 17वीं सालगिरह पर इस फिल्म के बारे में बताया था। यह फिल्म 24 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। अब देखना यह है कि जीते का यह 'जीनियस' अवतार लोगों को ​कितना पसंद आता है। 

'जीनियस' बनेगा 'गदर' के डायरेक्टर का बेटा

फिर दिल जीत लेगा 'गदर' का जीते

अनुष्का का स्टेच्यू करेगा बात

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -