लखनऊ की होटल में भड़की भीषण आग, एक युवक की मौत, 3 गंभीर रूप से झुलसे
लखनऊ की होटल में भड़की भीषण आग, एक युवक की मौत, 3 गंभीर रूप से झुलसे
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज के होटल रंगोली में भीषण आग भड़क उठी। होटल में स्थित रेस्टोरेंट बेस्ट बिरयानी में आग विकराल हो गई। इस आग के कारण होटल में ठहरे 7 लोगों में से एक की मौत होने की जानकारी सामने आई है। चार बाग के बेस्ट बिरयानी रेस्टोरेंट में गुरुवार रात साढ़े 9 बजे लगभग अचानक आग लग गई। तेज लपटों में घिरे तीन युवक गंभीर रूप से झुलस गए।

आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने एक गाड़ी की मदद से एक घंटे में आग पर नियंत्रण पा लिया। पुलिस के अनुसार, हादसे में झुलसे नासिक के प्रकाश सुधाकर को सिविल अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। एक का उपचार चल रहा है। हादसा रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह से हुआ है। पुलिस व अग्निशमन की टीम मौके पर जांच कर रही है। होटल में बिरयानी खाने आए लोग झुलस गए ADCP मध्य राजेश श्रीवास्तव के अनुसार, चारबाग स्थित कबीर होटल है। उसी के बेसमेंट में बेस्ट बिरयानी के नाम से रेस्टोरेंट है। होटल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय कर्मचारी, कबीर होटल में लगे उपकरणों से आग पर काबू पाने लगे। इसके साथ ही दमकल को खबर की गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक गाड़ी की मदद से कुछ देर में आग पर नियंत्रण पा लिया।

ADCP के अनुसार, हादसे में रेस्टोरेंट में बिरयानी खाने आए लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें आनन-फानन में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां नासिक निवासी प्रकाश सुधाकर दात्रे (30) को मृत घोषित कर दिया। वहीं साथी ही अनीस शेख उर्फ बादशाह 40 फीसद झुलस गया। जिसका उपचार चल रहा है। ADCP ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। CFO मंगेश कुमार के अनुसार, रेस्टोरेंट के ऊपर बने होटल के फायर उपकरण होने से आग पर वक़्त रहते काबू पा लिया गया।

700 कश्मीरी हिन्दुओं की नृशंस हत्या पर कौन देगा 'इंसाफ' ? सुनने को तैयार नहीं सुप्रीम कोर्ट

MCD में बहुमत लाने के बाद भी केजरीवाल को डर, मेयर चुनाव में भाजपा कर सकती है उलटफेर

दिल्ली महिला आयोग में 'AAP कार्यकर्ताओं' की नियुक्ति, बुरी फंसी स्वाति मालीवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -