नौसेना में युद्धपोतों पर जल्द ही नजर आएगी महिला कमांडों
नौसेना में युद्धपोतों पर जल्द ही नजर आएगी महिला कमांडों
Share:

विशाखापट्टनम। भारत में जिस प्रकार से महिलाओ का वर्चस्व कायम है तथा उन्हें भी सरकारी नौकरियों में पुरुषो के समान ही अवसर दिए जा रहे है तथा महिलाएं भी पुरुषो से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है खबर है कि अब जल्द ही भारतीय नौसेना में  महिलाओ की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी व महिलाएं अब भारतीय नौसैनिक युद्धपोतों और लड़ाकू पायलट के रूप में आपको दिखाई देने वाली है. इसकी एक प्रमुख जानकारी भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आरके धवन ने अपने एक बयान में दी है.

इसकी जानकारी भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आरके धवन ने विशाखापट्टनम के समुद्रतट पर इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू के दौरान कही. धवन ने आगे कहा कि भारत में महिलाओ को पूर्व से ही नौसेना में पायलट के रूप में भर्ती किये जाने का एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव भारतीय रक्षा मंत्रालय के पास में विचाराधीन है.

एडमिरल आरके धवन ने आगे कहा कि इसके लिए अब भारतीय नौसेना भी अपने अहम युद्धपोतों को महिलाओ के हिसाब से ढालने के लिए प्रयत्नशील है व इसके लिए तेजी से कार्य कर रही है. एडमिरल आरके धवन ने कहा कि जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा. धवन ने कहा कि अभी जहां पर भी महिला अफसर अपनी सेवाएं दे रही है वह काफी शानदार व प्रशंसनीय है.   

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -