चार्टर्ड अकाउंटेंट की तरह कर रहे मंत्री बर्ताव: यशवंत सिन्हा
चार्टर्ड अकाउंटेंट की तरह कर रहे मंत्री बर्ताव: यशवंत सिन्हा
Share:

पटना। केंद्र सरकार और वित्तमंत्री अरूण जेटली पर हमला करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवन्त सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि, जय शाह के मामले से भारतीय जनता पार्टी की उच्च नैतिकता के विभिन्न दावों की पोल खुल गई। यशवन्त सिन्हा जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना पहुंचे थे। यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बुधवार को कहा कि, जब भी उन्हें मार्गदर्शन या प्रेरणा की आवश्यकता होती है तो वे जेपी के चित्र के समीप आते हैं।

अपने उद्बोधन में उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल की आलोचना की। जिसमें उन्होंने कहा कि, जिस तरह से पीयूष गोयल ने अमित शाह के बेटे का बचाव किया, उससे तो लगता है कि, वे केंद्र के मंत्री नहीं थे वे किसी कंपनी के चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उनका कहना था कि, मौजूदा हालात देखकर तो जयप्रकाश नारायण की याद आने लगती है।

वे कहा करते थे कि, लोकशक्ति का सरकार पर नियंत्रण होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होगा तो सरकार भटक जाएगी। फिलहाल लोकशक्ति को जागृत होकर राजशक्ति को नियंत्रित करना चाहिए। यशवन्त सिन्हा ने कहा कि, वे राष्ट्रधर्म का पालन कर रहे हैं और मेरा बेटा राजधर्म का पालन कर रहा है। यशवंत सिन्हा ने कहा कि, यह सब उनके विवेक पर निर्भर है। उनका कहना था कि, सरकार को इन बातों की जांच करना चाहिए।

मुकूल राय ने पार्टी और संसद सदस्यता से दिया इस्तीफा

RSS पर टिप्पणी का किया विरोध, भाजपा महिला नेत्रियों ने राहुल को पहनाई साड़ी!

गोधरा में आज राहुल का रोड शो, अहमदाबाद में निकलेगी स्मृति ईरानी की गौरव यात्रा

आप ने मेट्रो किराया वृद्धि का ठीकरा भाजपा पर फोड़ा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -