Omg...इस कुंए में जाते ही हर चीज़ बन जाती है पत्थर
Omg...इस कुंए में जाते ही हर चीज़ बन जाती है पत्थर
Share:

दुनियाभर में ऐसी कई रहस्यमयी जगह है जिनका जिक्र आते ही लोग जानने के लिए उत्सुक हो जाते है की आखिर मामला क्या है ऐसा ही एक कुआं दुनियाभर में अपने पानी के लिए जाना जाता है। कहते हैं इस कुएं के पानी में जो कुछ भी गिरता है, वह पत्थर में तब्दील हो जाता है। इंग्लैंड के न्यर्जबरो में स्थित इस कुएं को स्थानीय लोग दैत्य का कुआं मानते हैं। डर के मारे वे नहीं जाते कुएं के करीब...

इस कुएं में गिरने वाली पत्तियां, लकड़ियां या फिर जीव सब कुछ पानी के गिरने के कुछ समय बाद पत्थर में बदल जाता है। नदी के किनारे स्थित इस कुएं के पास कोई भी इंसान जाना पसंद नहीं करता। लोगों का कहना है कि अगर वे भी इस कुएं के संपर्क में आए, तो वह भी पत्थर में तब्दील हो जाएंगे। हालांकि, इसका रहस्य अब भी अनसुलझा है। एडवेंचर ट्रिप पर आने वाले लोग यहां अपना कुछ सामान छोड़ जाते हैं और फिर कुछ हफ्तों बाद उसे पत्थर में बदलता हुआ देखने आते हैं।

यहां आज भी 18वीं सदी के विक्टोरियन टॉप हैट जैसी चीजें देखने को मिलती हैं। टैडी बियर, साइकिल और केतली जैसी ये चीजें अब पूरी तरह से पत्थर में बदल चुकी हैं। अब यह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होता जा रहा है और लोग कुएं से गिरते पानी के नीचे अपना सामान लटका जाते हैं, ताकि बाद में उसे पत्थर में बदलता देख सकें। वैज्ञानिकों ने जांच में पाया कि इस कुएं के पानी में कुछ ऐसे तत्वों की मात्रा बहुत ज्यादा है, जिससे हर चीज पत्थर बन जाती है। हालांकि लोग इसे सामान्य कुआं नहीं मानते हैं।

एक दूसरे को मारकर खा जाते है यहा जेल के कैदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -