नए साल से सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक दिल्ली में लागू होगा ईवन-आॅड का नियम
नए साल से सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक दिल्ली में लागू होगा ईवन-आॅड का नियम
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली की आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा दिल्ली के परिवहन को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिसमें यह बात सामने आई है कि 1 जनवरी से दिल्ली में सम और विषम संख्या के आधार पर कारों के दौड़ने का सिलसिला प्रातः 8 बजे से रात 8 बजे तक लागू किया जाएगा। इस मामले को लेकर दिल्ली सरकार की महत्वपूर्ण बैठक ली गई। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की। 

मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने इस मसले पर कहा कि मेट्रो के फेरे बढ़ाने को लेकर सरकार चर्चारत है। जिससे लोगों को लोकपरिवहन की सुविधा सही तरह से मिल सके। उन्होंने कहा कि 15 दिन के बाद विभिन्न हालातों की समीक्षा की जाएगी। करीब 1000 क्लस्टर बसों को सड़कों पर लाया जाएगा। 200 जगहों पर प्रदूषण की जांच भी की जाएगी।

दिल्ली में इस व्यवस्था को सही तरह से लागू करने के लिए अलग - अलग क्षेत्रों में कई स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा। इसके लिए नागरिक सुरक्षा के लोगों को भी काम में लिया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी स्वयं ही बैठक का आयोजन करेंगे। जिसकी समय - समय पर समीक्षा की जाएगी। मंत्री गोपाल राय ने कहा कि टू- व्हीलर पर फिलहाल किसी तरह का निर्णय नहीं लिया गया है। मगर इस बारे में विचार कर निर्णय लिया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -