तलाक के बाद भी पति से मिलती थी पत्नी, घर लौटते ही हो गई हत्या
तलाक के बाद भी पति से मिलती थी पत्नी, घर लौटते ही हो गई हत्या
Share:

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली (Singrauli) जिले के चितरंगी (Chitrangi) थाना इलाके के सोनहरा (Sonhara) गांव में एक पति ने अपनी ही पत्नी का गला दबाकर क़त्ल कर दिया। अपराधी पति शव को घर के छत पर फेंककर भाग गया था। यह मामला 12 मई का है। पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस को 12 मई को खबर प्राप्त हुई थी कि सोनहरा गांव में एक घर के छत पर एक अधेड़ महिला का शव मिला है। पुलिस को तहकीकात में पता चला कि शव कसीदुनिशा नाम की महिला का है। पुलिस की तहकीकात में सामने आया कि मृतक महिला के दो पति थे। दोनों पतियों से वो मिलने जाया करती थी। दोनों पति अलग-अलग स्थान पर रहते हैं। महिला घर में अकेली रहती थी। दोनों पतियों से मुलाकात करने महिला उनके घर जाया करती थी। मगर उसके दूसरे पति मोहम्मद नईम को यह बात अच्छी नहीं लगती थी कि उसकी पत्नी अपने पहले पति से मिले। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था।

वही घटना के दिन भी इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हुआ था। झगड़ा बढ़ने पर पति ने महिला का गला घोंटकर क़त्ल कर दिया था। वह शव को घर की छत पर फेंककर भाग गया था। पुलिस ने मोहम्मद नईम को उत्तर प्रदेश के शक्तिनगर से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

बिना टिकट यात्रा कर रही युवती, रेल कर्मचारियों ने चलती ट्रेन में किया सामूहिक बलात्कार.. वीडियो भी बनाया

गुरुग्राम: कैदियों को जेल से भागने की मदद करने वाले 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

रांची में दो समूह के बीच हुई झड़प में हुई फायरिंग , 2 की मौत और एक घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -