कांगू वर्कआउट से बनाये अपनी सेहत
कांगू वर्कआउट से बनाये अपनी सेहत
Share:

सेहत के प्रति लोगो के बढ़ते रुझान के कारण वर्कआउट में नित्य नए प्रयोग होते है, चलन बदलता है, लगातार अच्छे और कम समय में अधिक परिणाम देने वाले वर्कआउट की खोज की जाती है, इसी सिलसिले में आजकल चलन में आये कांगू वर्कआउट के विषय में बात करेंगे |

कांगू वर्कआउट एक खास किस्म के जूते पहनकर संभव होता है|  यह एक्सरसाइज 1994 में डेनिस नाविल नाम के एक फ़िज़ियोथेरेपिस्ट ने बनाई थी| कांगू जम्प में 45 मिनट की तेज कार्डियोवेस्कुलर वर्कआउट को किया जाता है। जिसमे म्यूजिक पर डांस, रनिंग और जंम्पिग आदि सब शामिल होता है। इसको करने से पहले आप पैरों में कांगू (एक तरह के फुटवियर) को पहनते है। ये देखने में स्की बूट्स की तरह लगते है जो अंडे के शेप में होते है। इससे आपकी पीठ और जोड़ों पर दबाब नहीं पड़ता है। ये आपकी मांसपेशियों को मजबूत करता है| कांगू वर्कआउट में आप डांस, रनिंग और जंपिंग कर सकते है|

कांगू वर्कआउट के किए फायदे है जैसे -

1  यह एक्सरसाइज मनोरंजक होने के साथ ऊर्जा को बढ़ाता है|

2  इस एक्सरसाइज से शरीर तनाव रहित महूसस करती है|

3 यह एक्सरसाइज मांसपेशीयों को ट्रेन कर वेट कम करने में सहायक  है|

4  इससे कोई जॉइंट की प्रॉब्लम नही होती |

5  यह एक्सरसाइज कोलेस्ट्रोल कण्ट्रोल करने में भी मदद करती है|

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -