दिल्ली में एनकाउंटर, एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार
दिल्ली में एनकाउंटर, एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली:  दिल्ली में ताबड़तोड़ एनकाउंटर जारी हैं, शुक्रवार सुबह तड़के दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में लेडी श्री राम कॉलेज के पीछे भी एक एनकाउंटर हुआ, जिसमें एक लाख के ईनामी बदमाश इकबाल के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है। यह दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल ब्रांच का संयुक्त अभियान था।  इक़बाल फ़िलहाल पुलिस की हिरासत में उपचार करवा रहा है।

दरअसल स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर राजेन्द्र पहलवान की टीम को सूचना मिली थी कि इकबाल एक ब्रीज़ा कार में सवार होकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए आने वाला है। सूचना मिलने के बाद स्पेशल ब्रांच और क्राइम ब्रांच STF के SP पंकज सिंह और इंस्पेक्टर जतन सिंह की टीम ने जाल बिछाकर जब उसे रोका तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जबाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की जिसमें इकबाल के पैर में गोली लगी, एनकाउंटर में कुल 10 राउंड फायरिंग हुई।

इकबाल मूलरूप से बुलंदशहर का निवासी था और उस पर यूपी और दिल्ली में हत्या ,हत्या की कोशिश और लूट जैसे 25 से अधिक मामले दर्ज हैं, हाल ही में इकबाल और उसके साथियों ने मिलकर ग्रेटर नोएडा में 65 लाख की लूट मचाई थी, जिसमें गौतमबुद्धनगर पुलिस ने उसके एक साथी को पुलिस ने मार गिराया था, जबकि दूसरा साथी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था।

दिवाली से ठीक पहले हड़ताल पर जा सकते हैं बैंक, निपटा लें सारा काम

वित्त मंत्री सीतारमण का मनमोहन सिंह और रघुराम राजन पर हमला, कही यह बात

तेल कंपनियां फिर से रोक सकती हैं एयर इंडिया की फ्यूल सप्लाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -