LIC के IPO को लेकर भड़के कर्मचारी, 2 घंटे करेंगे हड़ताल
LIC के IPO को लेकर भड़के कर्मचारी, 2 घंटे करेंगे हड़ताल
Share:

सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर जिलें में LIC कर्मचारी बुधवार को IPO के खिलाफ हड़ताल करेंगे। यूनियन के अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बोला कि केंद्र सरकार अनावश्यक तौर पर LIC का IPO लेकर आ रही है, IPO के विषय में आधार पूंजी को बढ़ाने एवं कंपनी की आवश्यकता के हिसाब से IPO लाया जाता है। किन्तु यहां पर सरकार LIC का IPO लाकर अपने बजट घाटे को दूर करना चाहती है। 

इसके साथ ही LIC के IPO के जरिए विदेशियों को भी शेयर बेचे जाएंगे। व्यक्तिगत हाथों में LIC के शेयर जाने पर पॉलिसी धारकों के हितों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। अगर हम वास्तविक तौर पर देखें तो LIC का IPO देश की आम जनता की गाढ़ी कमाई को कुछ पूंजीपतियों के हाथों में सौंपने का फैसला है। इसके जरिए LIC को प्राइवेट सेक्टर में ले जाने का सरकार भरपूर कोशिश कर रही है। 

IPO के खिलाफ 4 मई को LIC कर्मचारी 2 घंटे की हड़ताल करेंगे। हड़ताल के जरिए सरकार को IPO को वापस लिए जाने की मांग की गई है। इकाई के सचिव गणेश प्रसाद ने बोला कि सरकार IPO लाकर देश के हितों पर कुठाराघात करने का काम कर रही है। देश की संपत्ति को व्यक्तिगत हाथ में सौंपने के फैसले से आम लोगों को भारी हानि होगी। राष्ट्रवादी सरकार राष्ट्र की संपत्ति को बेच रही है हम सब इसका घनघोर विरोध करते हैं।

रेप मामले में हाई कोर्ट ने दिया ADG पुलिस, एसपी और सिविल सर्जन को हटाने के आदेश

मां ने ही अपनी बेटी को 3 दिन तक कमरे में रखा भूखा-प्यासा, लोगों ने देखा तो इस हाल में मिली

दो नए कलर वेरिएंट में टाटा ने पेश की अपनी नई कार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -