सांवेर, महू समेत कई नगर परिषदों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव आज
सांवेर, महू समेत कई नगर परिषदों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव आज
Share:

इंदौर/ब्यूरो।  आज सांवेर, महू गांव, गौतमपुरा और बेटमा में नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होना तय है। आपको बता दे की 8 नगर परिषदों में से 4 पर भाजपा अपना दबदबा बना चुकी है। सांवेर, महू गांव, गौतमपुरा और बेटमा में भी दो से तीन परिषद भाजपा के खाते में जाना लगभग तय है। बेटमा की बात करें तो यहां भाजपा के 7 और कांग्रेस के 6 पार्षद है, जबकि 2 निर्दलीय पार्षद है। निर्दलीय पार्षद यहां की राजनीति का भविष्य तय करेंगे। 

खास बात यह भी है कि वार्ड 13 में मुलियाबाई यादव व वार्ड 12 से छोटीबाई चौधरी (भाजपा समर्थित) हैं। छोटीबाई के पति कैलाश चौधरी पूर्व में भाजपा से जुड़े थे और बेटमा के नगर अध्यक्ष और मंडल उपाध्यक्ष भी रह चुके है। ऐसे में कांग्रेस उन्हें अपने पक्ष में करने की पुरजोर कोशिश में है। अगर ऐसा होता है तो दोनों बराबर 7-7 पर रहेंगे। उधर, भाजपा अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए दोनों ही निर्दलीय को अपने पक्ष में करने में जुटी है। गौतमपुरा नगर परिषद में निर्दलीय की स्थिति जीरो है। इसमें भाजपा के 7 और कांग्रेस के 8 पार्षद हैं। ऐसे में भाजपा का पूरा जोर कांग्रेस समर्थित पार्षद को अपनी ओर करने का है। अगर वह कांग्रेस का एक पार्षद भी अपने पक्ष में कर लेती है तो एक वोट से उसकी जीत होगी और अध्यक्ष बनेगा अन्यथा कांग्रेस पूर्ववत एक वोट से आगे है और घोषणा बाकी है।

मंत्री तुलसी सिलावट की विधानसभा सांवेर परिषद में भाजपा का पूर्ववत बोलबाला है। सांवेर नगर परिषद के 15 वार्डों में से 10 वार्डों में भाजपा समर्थित पार्षद है, जबकि 4 वार्डों में कांग्रेस और 1 वार्ड में निर्दलीय पार्षद है। यानी यहां अगर कांग्रेस निर्दलीय पार्षद को साध भी लेती है तो भी परिषद में और पार्टी का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनना संभव नहीं है। स्थिति ऐसी बनी है कि कांग्रेस यहां भी वॉक ओवर देगी ये संभावना बन रही है। मंत्री उषा ठाकुर की विधानसभा महू की महू गांव परिषद में भी भाजपा काफी मजबूत है। यहां 15 वार्डों में से 10 वार्डों में भाजपा के पार्षद हैं, जबकि कांग्रेस के 3 व 2 निर्दलीय पार्षद हैं। ऐसे में इस बार महू गांव परिषद में भी कांग्रेस का जीतना असंभव नजर आ रहा है। इस बार यहां वॉक ओवर जैसी स्थिति है।

हर घर तिरंगा अभियान को मिल रहे समर्थन से खुश हुए PM मोदी, कही ये बात

VIDEO! अचानक सड़क पर फफक-फफककर रोने लगी ये लड़की, जानिए वजह

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए 5 हजार छात्र-छात्राएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -