शिक्षा मंत्री की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर ले जाया गया चेन्नई

शिक्षा मंत्री की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर ले जाया गया चेन्नई
Share:

रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahto) का स्वास्थ्य बिगड़ गया है। सोमवार की शाम महतो को एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा गया। महतो विधानसभा में सत्र में भाग ले रहे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, तत्पश्चात, उन्हें आनन-फानन में रांची के पारस अस्पताल में एडमिट कराया गया था। बाद में चिकित्सकों की सलाह पर रात लगभग 9 बजे चेन्नई से एयर एंबुलेंस रांची पहुंची तथा उन्हें एयरलिफ्ट करके भेजा गया। मंत्री महतो के साथ चिकित्सकों की टीम एवं उनका बेटा और भतीजा भी साथ में चेन्नई गए हैं। इससे पहले प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन ने पारस अस्पताल जाकर मंत्री जगरनाथ महतो हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मंत्री मिथलेश ठाकुर, हफिजुल हसन, विधायक-सांसद, रांची एसपी, डीसी समेत कई आला अफसर चिकित्सालय पहुंचे थे। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं महतो के स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना की पहली लहर के चलते जगरनाथ महतो लंबे समय तक बीमार थे, तत्पश्चात, उनका चेन्नई के MGM हॉस्पिटल में लगभग 8 महीने तक उपचार चला था। वहीं, कोरोना की पहली लहर में उनके फेफड़े में संक्रमण फैल गया था। 

हॉस्पिटल इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर राजीव रंजन सिंह ने कहा कि शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के साथ में थोड़ी सी दिक्कत हो गई थी तथा लंग्स में संक्रमण को लेकर यहां भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर उपचार के लिए MGM अस्पताल चेन्नई भेजा गया है। 55 वर्ष के जगरनाथ महतो हृदय रोग से भी ग्रसित हैं। अक्टूबर 2018 में उन्हें हार्ट अटैक आया था, तत्पश्चात, उन्हें रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनकी एक बार एनजीओप्लास्टी भी हो चुकी है।

CM नीतीश से नाराज हुए BJP विधायक, पूछ डाला ये बड़ा सवाल

विधानसभा चुनाव से पहले तेलंगाना कांग्रेस में फूट के आसार, पार्टी छोड़ सकते हैं विधायक

'स्मृति ईरानी या उनकी बेटी के नाम पर गोवा में कोई बार नहीं..', कांग्रेस के तमाम आरोप निकले 'झूठे'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -