जापान में भूकंप के झटकों ने मचाया हाहाकार, 9 की मौत सैकड़ों घायल
जापान में भूकंप के झटकों ने मचाया हाहाकार, 9 की मौत सैकड़ों घायल
Share:

टोक्यो : गुरुवार को जापान में खोफनाक भूकंप का मंजर देखा गया, जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है और 800 लोग बुरी तरह घायल हुए है। दक्षिणी जापान में आए इस जबरदस्त भूकंप की तीव्रता 6.5 बताई जा रही है। भूकंप से सैकड़ों मकान ध्वस्त हो गए है। इस भूकंप से 10 हजार लोग प्रभावित हुए है।

राहत कर्मी मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटे हुए है। इस भूकंप में सबसे अधिक माशिकी शहर प्रभावित हुआ है। कुमामोतो प्रीफेक्चर आपदा प्रबंधन के अधिकारी तकायुकी तातसुशिता ने यह जानकारी दी। जापान के मौसम विभाग की मानें तो भूकंप स्थानीय समयानुसार, रात 9.26 बजे आया।

सबसे पहला झटका दक्षिणी जापान के कुमामोटो शहर में महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 6.5 थी। इसके आधे घंटे बाद 5.7 तीव्रता के झटके दोबारा से महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र सेंदाई परमाणु ऊर्जा संयंत्र से 120 किमी उतर-पूर्व में पाया गया। अधिकारियों के मुताबिक इस भूकंप से सुनामी का खतरा नहीं है।

सरकारी प्रसारक एनएचके ने बताया कि माशिकी में कुछ भवन गिर गए है और उसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिंदे सुगा ने बताया कि नुकसान के बारे में सूचना जुटाई जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -