पाकिस्तान में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप
पाकिस्तान में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप
Share:

इस्लामाबाद : पहले नेपाल भारत और अब पाकिस्तान। जी हां, लगता है  भारतीय उपमहाद्वीप में भूकंप का खतरा अभी भी मंडरा रहा है। हाल ही में पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर करीब 5.1 आंकी गई है वहीं इस्लामाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मामले में यूएस जियोलाॅजिकल सर्वे द्वारा बताया गया है कि भूकंप का केंद्र राजधानी से 16 किलोमीटर दूर उत्तर - पूर्व में 26 किलोमीटर की गहराई पर माना गया।

मिली जानकारी के अनुसार इस्लामाबाद के पूर्वी पंजाब प्रांत और उत्तरी पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दूसरी ओर पाकिस्तान के मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान का अनुमान नहीं है। मामले में कहा गया है कि वर्ष 2005 में पाकिस्तान में आए 7.6 तीव्रता वाले भूकंप के 73000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई और 35 लाख लोग बेघर हो गए। वर्ष 2013 में 7.7 तीव्रता के भूकंप में करीब 370 लोग मारे गए थे। यही नहीं 100000 लोगों को अपने घर छोड़ना पड़ सकते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -