‘इस ऐप से 3 दिन में कमाइए ₹81000’, जानिए क्या है विराट कोहली के वायरल वीडियो का सच?

‘इस ऐप से 3 दिन में कमाइए ₹81000’, जानिए क्या है विराट कोहली के वायरल वीडियो का सच?
Share:

डीप फेक वीडियो के शिकार हुए लोगों में अब मशहूर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का नाम भी सम्मिलित हो गए हैं। सोशल मीडिया पर मंगलवार (20 फरवरी, 2024) से विराट कोहली का भी एक फेक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक न्यूज़ चैनल की क्लिप के साथ बनाया गया है। वीडियो में विराट के इंटरव्यू के चलते उनकी लिप्सिंग के साथ मिला कर किसी और की आवाज जोड़ी गई है। इस से पहले भी रश्मिका मंदाना एवं सारा तेंदुलकर आदि के भी डीप फेक वीडियो वायरल किया जा चुका है।

X यूजर ‘@_SaySatya’ ने इस वीडियो को 18 फरवरी को साझा किया है। 54 सेकेंड के इस वीडियो में एंकर के रूप में अंजना ओम कश्यप को दिखाया गया है। एंकर की ओर से बताया गया है कि यह एप्लिकेशन एविएटर के साथ आपको करोड़पति बना देगी। साथ ही यह भी दावा किया गया कि क्रिकेटर विराट कोहली ने इसे जाँचने का निर्णय लिया तथा उन्हें इसका झटका लगा। इस के चलते विराट द्वारा 3 दिनों में हजार रुपए से 81 हजार रुपए कमाने की भी बात कही गई है।

वही इसी वीडियो में 16 वें सेकेंड से विराट कोहली नजर आते हैं। उनकी आवाज में एविएटर गेम में 2000 प्रतिशत जीत पक्की बताई गई। इसके आगे कम पैसे में अधिक से अधिक कमाई का लालच दिया जा रहा है। खेल के लिए 500 से हजार रुपए तक से आरम्भ करने के लिए उकसाया जा रहा है। विराट कोहली की बैकग्राउंड आवाज में यह भी दावा किया जा रहा है कि वो स्वयं ही इसे खेलना सिखाएँगे। वीडियो साझा करने वाले उपयोगकर्ता सत्या ने इसे AI तकनिकी का खतरनाक दुरूपयोग करार दिया है।

यहाँ बिना कपड़े पहने त्यौहार मनाने मंदिर पहुंचे हजारों लोग, जानिए इसकी मान्यता

क्या आपका पार्टनर भी आपको दे रहा है धोखा? महिला ने बताई पता लगाने की Secret फोन ट्रिक्स

'सिर खुजाने' पर शख्स पर लगा 33 हजार रुपये का जुर्माना! कोर्ट पहुंचा पीड़ित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -