बाली में ज्वालामुखी फटने के कारण राजन को भारत लाने में हो सकती है देरी
बाली में ज्वालामुखी फटने के कारण राजन को भारत लाने में हो सकती है देरी
Share:

इंडोनेशिया : इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने के कारण अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को भारत लाने में देरी हो सकती है। खबरों की माने तो कहा जा रहा है कि उसे बुधवार शाम तक भारत लाना संभव हो सकेगा। ज्वालामुखी सक्रिय होने के कारण बाली एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को 24 घंटे के लिए रद्द किया गया है। हांलाकि राजन को लाने की सभी औपचारिक प्रक्रियाएँ पूरी हो चुकी है। दूसरी ओर इस गिरफ्तारी के बाद से ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही है, दाउद के शूटर्स छोटा राजन को मारने की कोशिश कर सकते है, इसके लिए वो राजन को कभी भी निशाना बना सकते है।

मुंबई पुलिस लगातार बाली पुलिस के संपर्क में बने हुए है और बाली पुलिस को सूचित किया गया है कि राजन को मारने की भरपूर कोशिश हो सकती है। ज्ञात हो कि राजन ने मुंबई पुलिस को लपेटे में लेते हुए कहा था कि मुंबई पुलिस में दाउद के कुछ वफादार है और उसे दाउद से डर नही लगता है। राजन के अजीज माने जा रहे निलेश दिनकर को भी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, तो वहीं इलाहाबाद में भी राजन के तीन शूटरों को हिरासत में लिया गया है।

आपको बता दें कि उधर मैंगलोर के एक जेल में भी दाउद के राइट हैंड छोटा शकील के लिए काम करने वाले दो कैदियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। कुल मिलाकर राजन की गिरफ्तारी से भारत समेत सभी जगहों पर हड़कंप मच गया है। पाकिस्तान में भी दाउद के सुरक्षा घेरे को एक लेयर और बढ़ाते हुए 5 चक्र में किया गया है और उठते-सोते उसकी हर बारीक गतिविधियों की जानकारी आईएसआईएस को दी जा रही है। राजन ने पूछताछ में यह भी खुलासा किया था कि दाउद की सुरक्षा की जिम्मेदारी आईएसआईएस निभा रही है।

राजन को पहले चार्टर्ड प्लेन के जरिए दिल्ली लाया जाएगा और इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए है। दाउद और राजन 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों का दोषी है। पिछले कई सालों से पुलिश को उसकी तलाश है।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -