दाउद के गुर्गे कर रहे थे नशे का कारोबार

उदयपुर :  बीते दिनों पुलिस ने छापमारी करते हुये कुछ क्षेत्रों से अवैध रूप से चलाया जा रहा नशे का धंधा पकड़ा था। बताया गया है कि जिन लोगों को इस मामले में पकड़ा गया है वे अंडरवल्र्ड सरगना दाउद के गुर्गे है और दाउद के कहने पर ही गिरफ्तार बदमाश राजस्थान में नशे का कारोबार करते थे।

पुलिस ने बताया कि सुभाष दूधानी नामक व्यक्ति नशे के धंधे का प्रमुख सरगना है और उसी ने ही न केवल पूरे राजस्थान बल्कि देश के अन्य कई हिस्सों में भी नशे का कारोबार फैला दिया था। पुलिस के अनुसार पुष्कर इनका प्रमुख स्थान था जहां से ये माल को उदयपुर और अन्य क्षेत्रों में भेजा करते थे। पुलिस ने मामले में कम से कम 6 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस के अनुसार नशे का धंधा करने वाले युवाओं को अपना टारगेट बनाते थे और रेव पार्टियों में भी नशा बेचा करते थे। अपने धंधे से ये लोग करोड़पति बन गये है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अभी बड़े नामों का खुलासा होने की उम्मीद पुलिस अधिकारियों ने जताई है।

अदालत के चक्रव्यूह में दाउद, छोटा शकील

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -