आज के दिन हुई थी दर्जनों लोगों की दर्दनाक मौत, जानिए 22 अप्रैल का इतिहास
आज के दिन हुई थी दर्जनों लोगों की दर्दनाक मौत, जानिए 22 अप्रैल का इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 22 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

22 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:-
1500- पुर्तगाली नाविक पेड्रो अलवेयर कैब्राल ने ब्राजील की खोज की.
1915- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का उपयोग किया.
1921- नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने इंडियन सिविल सर्विस से त्यागपत्र दिया.
1944- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने न्यू गिनी में जापान के खिलाफ एक बड़े हमले की शुरुआत की.
1970- दुनिया में पहली बार पृथ्‍वी दिवस मनाया गया.
1977- ऑप्टिकल फाइबर को पहली बार टेलीफोन ट्रैफिक में उपयोग किया गया.
1983- अंतरिक्ष यान 'सोयूज टी-8' पृथ्वी पर लौटा.
1992- मैक्सिको में हुए सीवर गैस विस्फोट में लगभग 200 लोगों की मौत हुई.
2005- बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ्रीकी सम्मेलन आरम्भ.
2008- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
2012- लंदन मैराथन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत हुई.

22 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति:-
भारत के अंतिम मुगल सम्राट अकबर द्वितीय का 1760 में जन्म.
रूस के मार्क्सवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन का 1870 में जन्म हुआ था.
बंगाली सिनेमा के पहले स्टार कन्नन देवी का 1916 में जन्म.
भारतीय फैशन फोटोग्राफर अतुल काब्बेकर का 1965 में जन्म.
भारतीय लेखक चेतन भगत का 1974 में जन्म.

22 अप्रैल को हुए निधन:-
‘काकोरी कांड’ के प्रसिद्ध क्रांतिकारी जोगेशचंद्र चटर्जी का 1969 में निधन.
समाज सुधारक मंगूराम का 1980 में निधन.
भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल महमूद अली ख़ाँ का 2001 में निधन.
भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक लालगुड़ी जयरमण का 2013 में निधन.

MP के गांधी प्राणी उद्यान में गुंजी किलकारियां, 'मीरा' ने दिया तीन शावकों को जन्म

'JDU एक डूबता हुआ जहाज, उसके कई विधायक हमारे संपर्क में..', भाजपा नेता का बड़ा दावा

सीमा सुरक्षा बल में निकली नौकरियां, ये लोग करें आवेदन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -