शनिवार के दिन भूलकर भी न खरीदें यह वस्तुए, शनि देव हो सकते है नाराज
शनिवार के दिन भूलकर भी न खरीदें यह वस्तुए, शनि देव हो सकते है नाराज
Share:

पुराणों में शनि देव को क्रोधी स्वभाव का बताया जाता है, लेकिन यदि शनि देव किसी व्यक्ति पर प्रसन्न हो जाते हैं तो वे उस व्यक्ति के जीवन की सभी प्रकार की समस्याओं को दूर कर देते हैं। इसलिए शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार के अनुष्ठान किए जाते है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को व्रत रखते हैं और दान पुण्य का कार्य करते हैं, पर कभी-कभी हम शनिवार के दिन कुछ ऐसी वस्तुएं खरीद कर घर ले आते हैं जिससे शनि देव रुष्ट हो सकते है तो आइए जानते हैं कौन सी वस्तुएं है जिसको शनिवार के दिन लेने से शनिदेव नाराज़ हो सकते है।
 
1. लोहा

वैसे तो शनिदेव को लोहा अतिप्रिय हैं, पर शनिवार को लोहे की वस्तु खरीदने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन लोहे से बनी वस्तु खरीदने से घर में कलेश और रिश्तो में दरार आ सकती है। वही यदि आप शनिवार के दिन लोहे की वास्तु का दान करते है तो शनि देव खुश होते है।

2. नमक 

पुराणों के अनुसार शनिवार को नमक नहीं खरीदना चाहिए, यदि आप शनिवार के दिन नमक खरीद कर घर लाते है तो आप पर कर्ज बढ़ सकता है और शनिदेव रुष्ट हो जाते हैं। इस लिए शनिवार के दिन नमक खरीद कर न लाए।
  
3. सरसों का तेल

यदि आप शनि देव को सरसो का तेल चढ़ाते है तो वह बहुत प्रसन्न होते है, पर आप सरसों का तेल शनिवार के दिन खरीद रहे हैं तो शनि देव क्रोधित हो सकते है और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है आप किसी बीमारी का शिकार भी बन सकते है।

4. काला तिल और कपड़ा

यदि आप शनिवार के दिन काला तिल खरीदते है तो ऐसा करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसा करने से मनुष्य के भाग्य के दरवाजे बंद हो जाते हैं कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, साथ ही शनिवार के दिन झाड़ू भी नहीं लगाना चाहिए ऐसा करने से आपके घर में धन की हानि हो सकती है।

5. काले रंग के कपड़े

यदि आप शनिवार के दिन काले रंग के कपडे या जुते पहनते है साथ ही किसी से काले रंग के जुते उपहार में लेते है तो आपकी नौकरी जा सकती है और हर कार्य में असफलता का सामना करना पड़ेगा।

सफेद पुखराज बदल सकता है आपकी किस्मत, जानिए किस राशि के जातक को पहनना चाहिए

समुद्र मंथन से निकला यह रत्न आपके लिए हो सकता है शुभ, जानिए इसके फायदे

जूते-चप्पलों के साथ जुड़ा होता है अपका भाग्य, जानिए क्या कहता है शास्त्र   

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -