गांधीजी पर टिप्पणी ने ट्रंप को बनाया भारतीयों के गुस्से का शिकार
गांधीजी पर टिप्पणी ने ट्रंप को बनाया भारतीयों के गुस्से का शिकार
Share:

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति पद के दावेदार कहे जाने वाले रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप हर बार भद्दे-भद्दे कमेंट करके बच निकले थे, पर इस बार उन्हें महात्मा गांधी पर कमेंट करना महंगा पड़ गया। उन्हें सीधे भारतीयों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। बता दें कि अमेरिका में 3,443,006 भारतीय रहते है अर्थात् पूरी अमेरिकी आबादी का 1 प्रतिशत।

सोमवार को ट्रंप ने इंस्टाग्राम पर महात्मा गांधी से संबंधित एक पोस्ट डाला। हांला कि अमेरिकी मीडिया ने इस बात को नकार दिया। मीडिया ने कहा कि ट्रंप द्वारा लिखे शब्दों का कोई सबूत नहीं है कि भारत के नेता ने कभी इन शब्दों का इस्तेमाल किया है।

ट्रंप ने समर्थक जुटाने के अपने प्रयास के तहत इंस्टाग्राम पर लिखा कि, "पहले उन्होंने आपको नजरंदाज किया। उसके बाद वे आप पर हंसे, उसके बाद उन्होंने आपसे संघर्ष किया, उसके बाद आप जीत गए...महात्मा गांधी।" इंस्टाग्राम पोस्ट में ट्रंप ने अल्बामा में एक प्रचार स्थल की एक तस्वीर डाली है जिसमें बडी संख्या में उनके समर्थक दिख रहे हैं।

इसके तुरंत बाद ट्रंप के खिलाफ टिप्पणी होने लगी। अमेरिका की एक शीर्ष वेबसाइट द हिल ने इसके बाद कहा कि ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं कि गांधी ने कभी इन वाक्यों का इस्तेमाल किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -