9 सालों से है एक कुत्ता यहाँ का मेयर

राजनीती एक ऐसी जगह है जहाँ बहुत से लोग जाना चाहते हैं। लेकिन इसमें नाम कमाने में ज़माना लग जाता है। अगर आप एक बार इसमें लग गए तो फिर लाइफ सेट ही समझो। खैर फ़िलहाल तो लाइफ सेट है इस कुत्ते की। जो कि मेयर बना बैठा है। जी हाँ, बात हैरानी की तो है ही लेकिन ये सच भी है। आइये जानते हैं इसके बारे में।

दरअसल, ये मेयर है अमेरिकी राज्य मिनेसोटा के कॉरमोरेंट टाउनशिप का। यहाँ के लोग शायद इंसान पर कम और जानवरों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। इसलिए यहाँ हर बार और सालों यहाँ मेयर के पद पर एक कुत्ता जमा हुआ है। आपको बता दे कि ड्यूक नाम का एक कुत्ता सालों से इस टाउन का मेयर बना हुआ है।

यहाँ अब तक मेयर के तीन चुनाव हो चुके हैं जिसमे हर बार ये कुत्ता ही चुनाव जीतता है और यहाँ का मेयर बनता है। इतना ही नहीं बल्कि इसके शहर में आने वाले गेस्ट का वेलकम करने भी ये खुद ही जाता है। साथ यहाँ जो भी आता है ड्यूक से मिल कर ही जाता है। यहाँ के लोग भी इस पद पर किसी और को देखना नही चाहते।

क्रिकेट की ये तस्वीरें हैं मज़ेदार

इंसान से ज्यादा जानवरों को पसन्द है फोटो खिंचवाना

फोटो के ज़रिये फोटोग्राफर ने बताई इंसान और जानवर की दोस्ती

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -