क्या आप भी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर करते है अपने बच्चों की फोटोज? तो जरूर पढ़ ले ये खबर
क्या आप भी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर करते है अपने बच्चों की फोटोज? तो जरूर पढ़ ले ये खबर
Share:

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की परिभाषा ही बहुत से व्यक्तियों के लिए फेसबुक से आरम्भ हुई है। ऐसा नहीं है कि इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स नहीं थे। इंटरनेट एवं हार्डवेयर की पहुंच कम लोगों तक होने के कारण सभी को इनकी जानकारी नहीं थी। फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का आरम्भ करने वाले Mark Zuckerberg कुछ चीजों को लेकर सतर्क रहते हैं। हाल में ही उन्होंने एक फैमिली फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने अपनी बेटियों के फेस को इमोजी से हाइड कर दिया था। मार्क ही नहीं दूसरे सेलिब्रिटीज भी अपने बच्चों के चहेरे को सोशल मीडिया पर हाइड करते हैं। यहां तक की पुलिस भी लोगों को ऐसा ना करने की सलाह देती है, मगर इसका कारण क्या है? आरम्भ में ऐसा लगता था कि सेलिब्रिटीज अपने बच्चों के फेस को प्राइवेसी चिंताओं के कारण ही हाइड करते हैं। लेकिन हाल में ही असम पुलिस ने भी लोगों को ऐसा करने से मना किया है। 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चों की अधिक तस्वीरें साझा करने से बचना चाहिए। पुलिस ने लिखा, 'लाइक्स धुंधले पड़ जाते हैं, मगर डिजिटल घाव रह जाते हैं। अपने बच्चों को शेयरेंटिंग के खतरे से बचाएं। सोशल मीडिया पर आप अपने बच्चों के बारे में क्या शेयर करते हैं इसे लेकर सावधान रहें।' डिजिटल वर्ल्ड में आप जो कुछ साझा करते हैं, वो हमेशा के लिए रह जाता है, इसलिए आपको बच्चों के मामले में सावधान रहना चाहिए। आइए जानते हैं इसकी कुछ डिटेल्स। चूंकि बच्चे सोशल मीडिया के बारे में कुछ नहीं जानते हैं, इसलिए आप जो भी तस्वीरें साझा करते हैं, वो उनकी इच्छा के बिना होती हैं। जैसे ही आप बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हैं, तो वो आपके कंट्रोल से बाहर हो जाती हैं। 

इन फोटोज को शेयर, डाउनलोड एवं दूसरे मामले में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आपके बच्चों की आइडेंटिटी भी चोरी हो सकती है। बहुत से लोग इस प्रकार की समस्याओं का सामने कर रहे हैं, जहां उनके नाम पर कोई और फ्रॉड कर रहा होता है। बच्चों की तस्वीरें  गलत हाथों में लग जाए तो कई प्रकार से उनका गलत उपयोग किया जा सकता है। अमेरिका में कई ऐसे मामले देखने को मिले हैं, जहां बच्चों की तस्वीरें एवं वीडियो को अश्लील साइट्स पर स्पॉट किया गया है। पीडोफाइल के हाथ यदि  आपके बच्चों की फोटोज लग जाएं, तो ऐसे वीडियो भी क्रिएट किए जा सकते हैं। साइबर बुलिंग एक बड़ी परेशानी है तथा बच्चे इसका शिकार हो सकते हैं। इसका प्रभाव आपके बच्चों की मेंटल हेल्थ पर भी पड़ सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स कई प्रकार के डेटा कलेक्ट करते हैं। जैसे ही आप अपने बच्चों की तस्वीरें साझा करते हैं, तो ये डेटा भी कंपनी के पास पहुंच जाता है। इस डेटा का उपयोग कंपनियां कई प्रकार से कर सकती हैं। यहां तक कि इसे किसी थर्ड पार्टी वेंडर को भी बेचा जा सकता है।

ISRO ने तीसरी बार सफलतापूर्वक बढ़ाई चंद्रयान-3 की कक्षा, चाँद के और भी करीब पहुंचा हमारा यान

ये प्राकृतिक उपाय लौटा देंगे आपका खोया हुआ निखार, चमक उठेगा चेहरा

समय का समझे मोल इससे अनमोल और कुछ नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -