शारदीय नवरात्रि पर करें पान के पातेन का ये उपाय, दूर होगी धन से जुड़ी सारी समस्याएं
शारदीय नवरात्रि पर करें पान के पातेन का ये उपाय, दूर होगी धन से जुड़ी सारी समस्याएं
Share:

इस बार महाशक्ति के उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र आश्विन शुक्ल प्रतिपदा अर्थात, 15 अक्टूबर से आरम्भ हुआ है जो 23 अक्टूबर, महानवमी तक चलेगा। इस बार नवरात्र पूरे 9 दिनों का है। ऐसे में मां दुर्गे के स्वरूपों की विधि विधान से पूजा करने से दोगुना लाभ प्राप्त होगा। बता दें कि, इस नवरात्रि मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आई हैं, जिसे सुख, समृद्धि और वैभव का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में भक्त मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए अलग-अलग उपायों को अपनाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि पान के पत्तों का उपाय इसके लिए बहुत चमत्कार साबित हो सकते हैं। पान के पत्ते के उपाय करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं तथा कष्टों को दूर कर देती हैं। साथ ही आर्थिक संकट भी समाप्त हो जाता है। आइए आपको बताते हैं माता को प्रसन्न करने के लिए पान के उपाय-

नवरात्रि में पान के पत्ते के आसान उपाय:-
दूर होगी आर्थिक तंगी: 

किसी भी देवी-देवता की विधि विधान से पूजा करने के लिए पान के पत्तों का उपयोग अवश्य किया जाता है। ऐसे में अगर आप नवरात्रि में इन पत्तों का उपाय कर लेंगे तो कई मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। इस टोटके को करने के लिए नवरात्र के पहले 5 दिन, पान के एक पत्ते पर चंदन से मां दुर्गा का बीज मंत्र ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे लिखकर उनके चरणों में चढ़ाएं। तत्पश्चात, नवमी को इन पान के पत्तों को एकत्र करके एक लाल कपड़े में बांध दें तथा उन्हें अपने धन के स्‍थान या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर हो सकती है।

मां दुर्गा होंगी प्रसन्न:
मां दुर्गा को पान के पत्ते बेहद प्रिय माने जाते हैं। ऐसे में अगर आप उन्हें पान के पत्ते अर्पित करेंगे तो मां दुर्गा प्रसन्न हो जाएंगी। इस उपाय को करने के लिए नवरात्रि के 9 दिन तक पूजा के चलते पान के पत्ते पर गुलाब की पंखुड़ियां रखकर मां दुर्गा को चढाने। तत्पश्चात, नवमी को सभी पान के पत्तों को बहते जल में प्रवाहित कर देंगे। ऐसा करने से आपकी धन संबंधी समस्याओं से निजात प्राप्त हो सकता है।

ईसाई धर्म, यहूदी धर्म और इस्लाम धर्म में क्या विशेष महत्व है?

नवरात्रि के दौरान करें दुर्गा चालीसा का पाठ, दूर होगी बाधा

इन राशियों के शुभ है नवरात्रि का दूसरा दिन, यहाँ जानिए आज का शुभ रंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -