घर में भूल से भी नहीं लगानी चाहिए ये 3 तस्वीरें
घर में भूल से भी नहीं लगानी चाहिए ये 3 तस्वीरें
Share:

पुराणों में कई स्थानों पर वास्तु दोषों के शमन के लिए चित्र, नक्काशी, मनोहारी आकृतियों आदि के उपयोग का वर्णन है। ऐसे में आज के समय में भी लोग अपने घरों में अनेक तस्वीरें लगाते हैं। वास्तु दोष से बचने के लिए लोग तरह-तरह के फोटोज लगाते हैं। वैसे तस्वीरों और रंगों का आपके मन और भाग्य पर बहुत गहरा असर पड़ता है। जी हाँ, हालाँकि अगर आपने अपने घर के शयन कक्ष, रसोईघर या अतिथि कक्ष में नकारात्मक तस्वीरें लगा रखी हैं तो उन्हें तुरंत हटा दें। अब हम आपको बताते हैं ऐसी कौन-कौन सी तस्वीरें है जो आपके जीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है।

ताज महल या मकबरा : अगर आप निरंतर एक मकबरे को देखते हैं और आपके मन में ऐसा भाव आता है‍ कि यह एक मकबरा है तो यह आपके जीवन के लिए सही नहीं है। जी दरअसल कहा जाता है कि इससे मन पर बुरा प्रभाव पड़ता है और लगातार इन चित्रों को देखते रहने से नकारात्मक भावों का ही विकास होता है जिसके चलते हमारे जीवन में अच्‍छी घटनाएं घटना बंद हो जाती हैं।

महाभारत युद्ध का चित्र : कहा जाता है महाभारत युद्ध का चित्र घर में क्लेश लाता है। महाभारत युद्ध पारिवारिक तनाव के कारण ही हुआ था और महाभारत युद्ध के कई चित्र है उनमें से सिर्फ वही चित्र जिसमें युद्ध करते हुए बताया गया है आपके मन पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। हालाँकि आप वह चित्र लगा सकते हैं जिसमे श्रीकृष्ण अर्जुन को उपदेश दे रहे हैं।

कांटों की पेंटिंग : कांटों की झाड़ियों की पेंटिंग घर में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इससे जीवन भी कांटों भरा हो सकता है। जी हाँ और हरे भरे पत्तों के बीच कांटे हो तो वो फोटो भी ना लें। इसके अलावा घर में भी कांटेदार पेड़-पौधे न लगाएं, इससे पारिवारिक संबंधों में भी कांटों-की-सी चुभन पैदा होने लगती है।

इस बार दो दिन मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानिए शुभ मुहूर्त

ये है नाग देवता की पूजा का सही तरीका, व्रत रखने से खत्म होगा सांपों का डर

तुलसी के पौधे में चढ़ाये कच्चा दूध, होंगे अचम्भित करने वाले फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -