PM मोदी की कैमूर रैली को DM ने नहीं दी मंजूरी
PM मोदी की कैमूर रैली को DM ने नहीं दी मंजूरी
Share:

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार में चुनाव प्रचार अभियान का क्रम जारी है। मगर कैमूर में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली को डीएम ने अनुमति नहीं दी है। यह रैली 12 अक्टूबर को होना थी। इस मामले में सुरक्षा प्रबंध को लेकर रैली न करने की बात कही गई है। मगर इस मामले में कहा गया है कि सुरक्षा बलों के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी इन मामलों में अंतिम निर्णय लेंगे। भाजपा इस हेतु नीतिश सरकार को कोस रही है। उनका कहना है कि नीतिश सरकार द्वारा रैली के आयोजन को लेकर अडंगा लगा दिया गया।

उल्लेखनीय है कि 12 अक्टूबर को ही बिहार में प्रथम चरण का मतदान होगा। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रैली के दौरान किए जाने वाले संबोधन के लाईव टेलिकास्ट पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर को बिहार के एक क्षेत्र में मतदान होगा। जिसके कारण आचार संहिता का ध्यान रखा जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का लाईव टेलिकास्ट होने से मतदान क्षेत्र के मतदाता भी प्रभावित हो सकते हैं। दूसरी ओर यह बात भी सामने आई है कि प्रशासन की ओर से कैमूर डीएम देवेश सेहरा पहले भी विवादों में रहे हैं। एक कर्मचारी से उन्होंने उठक - बैठक भी लगवाई थी। अब प्रधानमंत्री की रैली की अनुमति न दिए जाने को लेकर वे सुर्खियों में हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -