मान गए DK, सिद्धारमैया ही बनेंगे कर्नाटक के नए सीएम ! जल्द ऐलान कर सकती है कांग्रेस

मान गए DK, सिद्धारमैया ही बनेंगे कर्नाटक के नए सीएम ! जल्द ऐलान कर सकती है कांग्रेस
Share:

नई दिल्ली: 13 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद बीते 4 दिनों से कांग्रेस हाई कमान राज्य के नए सीएम का नाम तय करने में लगा हुआ है। इसके लिए बैंगलोर से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर चल रहा था। लेकिन, अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि, काफी जद्दोहजहद के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इसका हल खोज लिया है।  

रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस हाईकमान ने नाम चुन लिया है। सिद्धारमैया के नाम पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मुहर लगा दी है। वह एक बार फिर कर्नाटक की कमान संभालेंगे। बता दें कि सिद्धारमैया पहले भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ये खबर सूत्रों के हवाले से सामने आई है। सिद्धारमैया, राहुल गांधी से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे हैं। इस बैठक के बाद उनके नाम का आधिकारिक ऐलान हो सकता है। 

सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे चल रहे डीके शिवकुमार को भी कांग्रेस हाईकमान ने ये सन्देश दे दिया है कि सिद्धारमैया ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री होंगे। डीके शिवकुमार भी इस बात से राजी हैं। मिली जानकारी के अनुसार, डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम का पद दिया जाएगा और उन्हें ऊर्जा और सिंचाई विभाग भी दिया जाएगा। साथ थी वह कर्नाटक कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष भी बने रहेंगे। दोपहर एक बजे जनपथ पर कांग्रेस की प्रेस वार्ता हो सकती है। जिसमें आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान हो सकता है। 

सिंगरौली आकर कमलनाथ ने बोला MP सरकार पर कसा तंज, कहा- 'शिवराज के 'सिंगापुर' का हाल बेहाल'

'ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हूं', दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

एक अनार सौ बीमार! कर्नाटक में 'कुर्सी' की लड़ाई में शामिल हुआ तीसरा नाम, कांग्रेस की टेंशन बढ़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -