'ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हूं', दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हूं', दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Share:

सिवनी: मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि पार्टी उनसे कहेगी, तो वह केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ गुना से लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं। मध्य प्रदेश में इस वर्ष के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में पार्टी की कमजोर सीटों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के अपने प्रदेशव्यापी अभियान के तहत दिग्विजय सिंह मंगलवार को सिवनी के दौरे पर थे।

वही एक सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा, "मैं वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हूं तथा मुझे चुनाव लड़ने की जरुरत नहीं है। मगर मैं पार्टी का सिपाही हूं, पार्टी मुझे जो भी करने का आदेश देगी, मैं करुंगा।।।मेरा संसदीय क्षेत्र गुना नहीं, बल्कि राजगढ़ है। पिछली बार मुझे भोपाल से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया था जो मेरी सीट नहीं थी। मगर मैं पार्टी का कार्यकर्ता एवं उसका सिपाही हूं। वह मुझे जो भी आदेश देगी, मैं उसका पालन करूंगा।" 2019 में दिग्विजय सिंह भोपाल से भाजपा के प्रज्ञा सिंह ठाकुर से हार गए थे, जबकि सिंधिया को गुना में बीजेपी के कृष्ण पाल सिंह यादव से पराजय का सामना करना पड़ा था। गुना से सिंधिया ने 4 बार प्रतिनिधित्व किया था। 

मध्य प्रदेश कांग्रेस में दिग्विजय सिंह के प्रतिद्वंद्वी सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ दी तथा मार्च 2020 में बीजेपी में सम्मिलित हो गए। केन्द्र की बीजेपी सरकार की धूमधाम से खाली पदों पर नौकरी के पत्र देने की आलोचना करते हुए दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि 9।5 लाख सरकारी रिक्तियों में से सिर्फ 45 हजार को ही भरा जा रहा है। दिग्विजय सिंह ने दावा किया, 'वे रिक्त पदों को भरने में असमर्थ हैं। मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पदों का बैकलॉग नहीं भरा जा रहा है। यहां तक कि केंद्र में भी बैकलॉग नहीं भरा जा रहा है।'

एक अनार सौ बीमार! कर्नाटक में 'कुर्सी' की लड़ाई में शामिल हुआ तीसरा नाम, कांग्रेस की टेंशन बढ़ी

'इन्हें भाजपा में जाने से रोकना है', IPS विकास वैभव को लेकर आखिर क्यों ऐसा बोले नीतीश सरकार के मंत्री?

शाइस्ता परवीन ने खरीदी 300 करोड़ की प्रॉपर्टी! अतीक का गुर्गा असाद कालिया संभालता है काली कमाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -