फैन्स की भीड़ के बीच फंसी दिशा पाटनी, सामने आया VIDEO
फैन्स की भीड़ के बीच फंसी दिशा पाटनी, सामने आया VIDEO
Share:

यूपी के बरेली में जन्मीं दिशा पाटनी इंडस्ट्री में स्वयं की पहचान बनाने में सफल रही हैं। दिशा 13 जून को 31वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर स्टार्स से लेकर प्रशंसकों तक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर वह दुबई में हैं। जहां वह प्रशंसकों की भीड़ के बीच फंस गईं। दिशा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वह चारों ओर से प्रशंसकों से घिरी हुई हैं। कोई उनकी तस्वीर ले रहा है तो कोई उन्हें हैलो बोल रहा है। वायरल वीडियो में दिशा भीड़ के बीच से गुजरती हैं तथा हाथ वेव करते हुए आगे बढ़ती जाती हैं। 

दिशा के चारों ओर सिक्योरिटी के लोग है जो उन्हें वेन्यू की तरफ ले जाते हैं। वह जहां पर पहुंची थीं भीड़ के कारण वह जगह पूरी तरह से ब्लॉक हो रखी है। इस के चलते ने दिशा ने सिल्वर कलर की खूबसूरत सी ड्रेस पहनी हुई है। इससे पहले 11 जून को दिशा ने प्री-बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनके साथ पार्टी में मौनी रॉय थीं। दोनों के बीच इन दिनों शानदार बॉन्डिंग देखी जा रही है। मौनी रॉय ने दिशा के साथ पार्टी का वीडियो साझा किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by D.S (@munthazir_07)

दिशा की पिछली रिलीज 'एक विलेन रिटर्न्स' थी। फिल्म के अन्य स्टार्स में अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम एवं तारा सुतारिया हैं। दिशा की आगामी फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन की 'योद्धा' है। फिल्म में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर स्टार सूर्या के साथ दिशा तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी। फिल्म का नाम 'सूर्या 42' है। इसके अतिरिक्त वह 'प्रोजेक्ट के' में अमिताभ बच्चन, प्रभास एवं दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म अगले वर्ष रिलीज होगी।

तमन्ना भाटिया ने कन्फर्म किया अपना रिलेशनशिप, बताया कैसे शुरू हुई 'लव स्टोरी'?

दिशा के इस बयान ने कर दिया था हर किसी को हैरान

गलत खबर फैलाने पर भड़के आदिपुरुष के मेकर्स, बताया सच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -