अब दिग्विजय सिंह ने तालिबान से की RSS की तुलना
अब दिग्विजय सिंह ने तालिबान से की RSS की तुलना
Share:

कामकाजी महिलाओं के बारे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के बयान के बाद कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है। जी दरअसल हाल ही में दिग्विजय सिंह ने आरएसएस की तुलना तालिबान से की है। आप सभी को याद हो तो बीते दिनों ही भागवत ने कहा था कि 'पुरुष कमाने वाले हैं और महिलाएं गृहिणियां हैं।' ऐसे में अब हाल ही में दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट किया है।

इस ट्वीट में उन्होंने कहा, 'क्या कामकाजी महिलाओं पर तालिबान और आरएसएस के विचार समान नहीं हैं?' वैसे यहइस हफ्ते दूसरी बार है जब आतंकी संगठन की तुलना आरएसएस से की गई है। इसी के साथ हम आपको यह भी बता दें कि दिग्विजय आरएसएस के कटु आलोचक हैं। जी दरअसल वह अधिकतर आरएसएस की आलोचना करते रहे हैं और आरोप लगाते है कि संगठन झूठ और नकली आख्यान फैलाकर हिंदू और मुस्लिम समुदायों को विभाजित कर रहा है। फिलहाल अपने बयान में दिग्विजय ने कहा, 'जब हिंदुओं और मुसलमानों का डीएनए एक है तो 'लव जिहाद' जैसे मुद्दे क्यों उठाए गए?'

इसी के साथ उन्होंने गीतकार जावेद अख्तर का समर्थन और बचाव किया। उन्होंने कहा कि, 'सभी को बोलने की स्वतंत्रता है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने किस संदर्भ में ऐसा कहा था, लेकिन हमारे संविधान ने हमें खुद को व्यक्त करने का अधिकार दिया है।' जी दरअसल बीते दिनों ही बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर ने कहा था, 'उन्होंने तालिबान और आरएसएस के बीच एक असाधारण समानता देखी। जैसे 'जैसे तालिबान एक इस्लामिक स्टेट चाहता है, वैसे ही भारत में आरएसएस हिंदू राष्ट्र चाहते हैं।' इसी के साथ उन्होंने कहा था, 'दुनिया भर में दक्षिणपंथी एक ही चीज चाहते हैं। ये लोग एक ही मानसिकता के हैं।'

अफ़ग़ानिस्तान: परिवार को खिलाने के लिए नहीं थे पैसे, पिता ने अपनी 580 डॉलर में बेच दी अपनी 'लाड़ली' !

गणेश चतुर्थी: आज कलंक से बचने के लिए दूसरे की छत पर फेंकते हैं पत्थर

गुवाराम एयरपोर्ट पर अभिनेता सोनू सूद का किया गया जोरदार स्वागत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -