दूल्हे से नहीं करती प्यार फिर भी करनी पड़ी शादी, रोते-रोते दुल्हन ने बताई वजह
दूल्हे से नहीं करती प्यार फिर भी करनी पड़ी शादी, रोते-रोते दुल्हन ने बताई वजह
Share:

आज भी विश्व भर के कई देशों में लड़कियों की जबरन शादी कराई जाती है। देश चाहे कितने भी विकसित क्यों न हों मगर लड़की को दबाव के चलते शादी करने को विवश होना पड़ता है। ऐसी ही एक घटना चीन से सामने आई है। यहां एक 20 वर्ष की लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो अपनी ही शादी पर फूट फूटकर रोती हुई नजर आयी है। 

लड़की का कहना है कि वह अपने पति से प्यार नहीं करती और उसने सिर्फ अपने माता-पिता को संतुष्ट करने के लिए शादी की है। इसके बाद से चीन में जबरन शादी कराए जाने के मुद्दे पर जंग छिड़ गई है। लड़की की पहचान यान के रूप में हुई है। वह गुइझोउ प्रांत की रहने वाली है। यान ने एक ऑनलाइन पोस्ट में बोला कि वह शादी करने के बारे में नहीं सोच रही थी, मगर उसे फिर भी करनी पड़ी। अपने पति से वह एक ब्लाइंड डेट पर मिली थी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में यान ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी। यान का कहना है कि उसने बस अपने माता-पिता की उम्मीदों एवं सांस्कृतिक मानदंडों को पूरा किया है। 

यान ने जो बातें बताई हैं, उससे विश्व भर की कई लड़कियां इत्तेफाक रखती होंगी। उसने बोला है, 'मेरे माता-पिता बूढ़े हो रहे थे तथा मेरी भी उम्र बढ़ रही है। मेरे रिश्तेदार मुझ पर दबाव डाल रहे थे तथा पड़ोसी मेरे बारे में गपशप कर रहे थे।' उसने बोला कि उसे पति सिर्फ इसलिए चाहिए था जिससे वह स्वयं पर डाले जा रहे दबाव को समाप्त कर सके। इसी कारण उसने ब्लाइंड डेट पर मिले व्यक्ति से ही शादी कर ली। उसे न तो उससे प्यार हुआ और न ही कोई कनेक्शन महसूस हुआ। यान का कहना है कि उसका स्वयं का कोई भविष्य नहीं है। उसने सिर्फ अपने माता-पिता को राहत पहुंचाने के लिए ऐसा किया है। चीन के सोशल मीडिया पर यान की कहानी जमकर वायरल हो रही है। 

जोशीमठ के बाद अब कर्णप्रयाग के 50 घरों और दुकानों में आई दरारें, आपदा की आशंका से दहशत में लोग

दरकता जोशीमठ, टूटते लोगों के आशियाने

MP में जन्मी अनोखी जुड़वां बच्चियां! देखकर अचंभित हुआ हर कोई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -