पति को जिताने के लिए मस्का लगाती थीं दीपिका? मनीषा रानी ने किया खुलासा
पति को जिताने के लिए मस्का लगाती थीं दीपिका? मनीषा रानी ने किया खुलासा
Share:

टीवी के चर्चित डांसिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 की विनर मनीषा रानी बनी हैं। इस शो में वह वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी थीं। उनका कहना है कि किसी डांस रिऐलिटी शो में आज तक ऐसा नहीं हुआ। मनीषा की शोएब इब्राहिम से तगड़ी टक्कर थी। दोनों व्लॉगिंग करते हैं तथा उनकी ताबड़तोड़ फैन फॉलोइंग है। झलक के सेट्स पर शोएब की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ जजेज के लिए खाना बनाकर भी लाई थीं। अपने एक इंटरव्यू के चलते मनीषा रानी ने इस टॉपिक पर बात की।

मनीषा रानी के करियर के गोल्डन फेज चल रहा है। वह बिग बॉस OTT का हिस्सा रह चुकी हैं, झलक दिखला जा 11 जीत चुकी हैं तथा कई शूट्स में व्यस्त हैं। शोएब और मनीषा के बीच डांस के स्टेज पर तो मुकाबला था ही बल्कि उनके प्रशंसकों के बीच भी अपने पसंदीदा प्रतियोगियों को जिताने की होड़ थी। इंटरव्यू के चलते मनीषा से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि शोएब में टैलेंट नहीं था बल्कि अपने प्रशंसकों के कारण इतने आगे आए? इस पर मनीषा रानी बोलीं, मुझे लगता है कि शो में टैलेंट भी बहुत मायने रखता है। कोई खराब डांस करता है तो केवल फैन फॉलोइंग के कारण इतना आगे नहीं जा सकता। शोएब अच्छा डांस करते थे। अपने वर्जन में वह जो भी करते थे बहुत अच्छे डांसर रहे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत अच्छी है। मुझे लगता है कि उनके प्रशंसकों का प्यार भी था तथा वह डांस भी बहुत अच्छा करते थे। उनको कई बार परफेक्ट 30 भी मिला है, वो अच्छे डांसर हैं, सिर्फ फैन फॉलोइंग से ऐसा नहीं हो सकता। शोएब की पत्नी दीपिका सेट पर खाना बनाकर लाती थीं तो क्या कभी मनीषा को खाने को मिला। इस सवाल का जवाब मनीषा ने कहा कि वो प्रतियोगियों के लिए नहीं था। मनीषा ने बताया कि दीपिका खाना जजेज के लिए लाई थीं। 

वही उनसे पूछा गया कि दर्शकों के कमेंट्स थे कि दीपिका शोएब को जिताने के लिए ये सब कर रही थीं, क्या उन्हें भी ऐसा लगता है? मनीषा ने कहा, नहीं मुझे लगता है कि झलक के जजेज का फीडबैक सही रहता था। चैनल, जज कुछ नहीं कर सकता पर असली बॉस जनता थी। फराह मैम को शोएब अधिक पसंद थे। हर प्रतियोगी का प्रयास होता था कि वह जज को खुश करे। मनीषा ने कहा कि सब जज को कुछ मस्का-वस्का मारने का प्रयास करते ही हैं। कुछ खिलाना गलत नहीं है। मनीषा ने कहा, दीपिका दी शोएब की पत्नी हैं। उन्हें घर पर समय मिल जा रहा था तो वो ये सब कर ले रही थीं। मैं शो में इतनी व्यस्त थी कि चाहकर भी ऐसा नहीं कर पाती। कभी मुझे मौका मिले मलाइका मैम या फराह मैम के लिए कुछ करने का तो बहुत खुशी होगी।

अब इस मशहूर स्टार ने छोड़ा 'तारक मेहता...' शो, नाम जानकर लगेगा झटका

'ये रिश्ता...' सीरियल को बंद करने के मिले कई नोटिस, मेकर्स ने किया खुलासा

'गुम है...' सीरियल में मचेगा धमाल, होने जा रही है इस एक्टर की एंट्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -