पंजाब में किसानों का धरना प्रदर्शन, रेल सेवा प्रभावित
पंजाब में किसानों का धरना प्रदर्शन, रेल सेवा प्रभावित
Share:

अमृतसर : भाजपा सरकार की किसान-विरोधी नीतियों के चलते शिरोमणि अकाली दल द्वारा दो दिनों के लिए रेल रोको आंदोलन के पहले दिन पंजाब में कई रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। रेलवे विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के भिन्न-भिन्न स्थानों पर किसानों ने कुल 6 रेलगाडि़यों को रोका जिससे कई यात्री परेशान हुए।

अधिकारियो ने बताया कि आंदोलनकारियों ने आम्रपाली एक्सप्रेस (15707), दिल्ली सराय-फिरोजपुर कैंट इंटरसिटी (14625), रेवाड़ी-फाजिलका पैसेंजर ट्रेन (54784) समेत कुल 6 ट्रेनों को लुधियाना-फिरोजपुर, लोहियां-फिल्लौर और बठिण्डा-फिरोजपुर जैसे विभिन्न रेल मार्गो पर रोक दिया है। ट्रेनों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में किसानो ने रेल लाइन पर धरना दिया था।

आंदोलन के मददेनजर रेलवे अधिकारियों ने इसके प्रभाव को कम करने के लिए निर्णय लेने के लिए जालंधर, फिरोजपुर, लुधियाना, अमतसर और फाजिलका में वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -