'वीडियो कॉल कर कपड़े उतारने की डिमांड और...', MP में जालसाजों ने अपनाया ठगी का अनोखा तरीका
'वीडियो कॉल कर कपड़े उतारने की डिमांड और...', MP में जालसाजों ने अपनाया ठगी का अनोखा तरीका
Share:

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ जालसाजों ने अपने अश्लील वीडियो कॉल कर ठगी का तरीका अपना लिया है। उन्हें रिकॉर्डेड अश्लील वीडियो दिखाते हैं तथा उन्हें भी न्यूड होने को बोलते हैं। फिर इसी हालात में वीडियो रिकार्ड कर ब्लैकमेल करने का प्रयास करते हैं। इस प्रकार के 7 से 8 मामले हर महीने पुलिस के पास आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार, लगभग इतने ही मामले और भी हो रहे हैं, जिनमें पीड़ित व्यक्ति शर्म के मारे पुलिस के पास भी आने की हिम्मत नहीं कर पाते।

फिलहाल पुलिस इस प्रकार के मामलों को ट्रैक करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, अधिकतर शिकायतों में मॉड्स ऑपरेंडी कॉमन है। इस प्रकार के मामलों में जालसाज पहले सोशल मीडिया विशेष रूप से फेसबुक उपयोगकर्ता से दोस्ती गांठते हैं। फिर उन्हें मैसेंजर पर अश्लील चैट करते हुए वीडियो कॉल के लिए वाट्सऐप पर आमंत्रित करते हैं। यहां लोगों को रिकार्डेड वीडियो दिखाया जाता है, जिसे देखकर लोग समझ लेते हैं कि यह सबकुछ लाइव हो रहा है। फिर जालसाज सामने वाले पर भी कपड़े उतारने के लिए दबाव बनाते हैं तथा ऐसा करते ही उसका वीडियो रिकार्ड कर लेते हैं।तत्पश्चात, शुरू होता है ब्लैकमेलिंग का खेल। 

पुलिस के अनुसार, वीडियो रिकार्ड करने के अगले दिन जालसाज पीड़ित शख्स को वही वीडियो भेजते हैं तथा फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक रकम की डिमांड की जाती है। पीड़ित जब इसके लिए मना करता है तो दो एक दिन पश्चात् जालसाज स्वयं को पुलिस अफसर बताकर फोन करते हैं और बोलते हैं उस वीडियो के सिलसिले में केस रजिस्टर किया जा रहा है। 

यहां पर यही फर्जी पुलिस अफसर कानून डर दिखाकर मोलभाव करता है। पुलिस के अनुसार, जालसाजी का यह खेल आमतौर पर बृहस्पतिवार या शुक्रवार को होता है। दरअसल शनिवार व रविवार को बैंकों की छुट्टी होती है। ऐसे में अगर इस अवधि में ठगी होने के पश्चात् जालसाजों को पैसा विड्राल करने के लिए आराम से 24 घंटे का वक़्त मिल जाता है। उज्जैन के साइबर सेल प्रभारी प्रतीक यादव के अनुसार, इस प्रकार की 7 से 8 शिकायतें हर महीने आ रही हैं। उन्होंने इस प्रकार की घटनाओं के प्रति लोगों को जागरुक किया। साथ ही कहा कि इस प्रकार की घटना अगर किसी के साथ हो भी जाए तो उसे तत्काल पुलिस को सूचित करना चाहिए।

व्यापम घोटाले में आखिर आ ही गया फैसला, कोर्ट ने 7 दोषियों को सुनाई 7 साल की सजा, 12 बरी

लीक हो गया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का पेपर ? खबरों पर बोर्ड ने खुद दिया जवाब

'उनसे मिलकर ट्रॉमा में हैं बेटियां', महाभारत फेम नीतीश भारद्वाज की पत्नी ने दिया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -