दिल्ली में आज साफ़ है आसमान, IMD ने बताया- कब होने वाली है बारिश ?
दिल्ली में आज साफ़ है आसमान, IMD ने बताया- कब होने वाली है बारिश ?
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार यानी आज आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को शहर के विभिन्न जगहों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. दिल्ली में गत वर्ष के मुकाबले इस बार अभी तक मानसून के दौरान कम बारिश रिकॉर्ड की गई है. शहर में अभी भी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है.

सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया, जिसे शहर की आधिकारिक रीडिंग माना जाता है, जो 28.2 डिग्री सेल्सियस था और सुबह 8.30 बजे उमस 75 फीसद दर्ज की गई थी. मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश या गरज के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

27 जून को राजधानी में मानसून सीजन की पहली वर्षा हुई थी. शुक्रवार को देश की राजधानी में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बार शहर में 1 जून से 15 जुलाई के बीच 159.6 मिमी बारिश होने की उम्मीद थी, किन्तु अब तक सिर्फ़ 101.4 मिमी ही बारिश हुई है.

NTA NEET 2021 के लिए नए परीक्षा पैटर्न की हुई व्याख्या

विदिशा हादसे पर PM मोदी ने जताया दुःख, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ​दिए जाएंगे 2-2 लाख रुपये

World Day for International Justice: जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -