दिल्ली पुलिस ने आसमान से किया ट्रैफिक कंट्रोल
दिल्ली पुलिस ने आसमान से किया ट्रैफिक कंट्रोल
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में ट्रैफिक जाम और कई बार तो मार्ग बंद होना आम बात हो गई है। अब दिल्ली पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए आसमान से निरीक्षण करने की तैयारी में है, जिससे कहीं भी ट्रैफिक जाम होने पर स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। इसके लिए पुलिस द्वारा हेलिकाॅप्टर के प्रयोग को शुरूआती तौर पर प्रारंभ कर दिया गया है। इसे दुर्गा मूर्ति विसर्जन चलसमारोह के दौरान परखा भी गया। जाम के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा हेलिकाॅप्टर्स का उपयोग भी किया गया। दिल्ली पुलिस के हेलिकाॅप्टर्स की नज़र शहर के यातायात पर लगी रही।

जहां भी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी तुरंत पुलिस केंद्र पर सूचना दी गई। हेलिकाॅप्टर द्वारा 4 घंटे तक विसर्जन के कार्यक्रम पर ध्यान दिया गया। कालिंदी कुंज, कोडिसा घाट और दूसरे स्थानों पर भी हेलिकाॅप्टर ने उड़ानभरी। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारियों को ट्रैफिक यूनिट भी भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में बड़े पैमाने पर कारों का उपयोग होता है। यही नहीं कई अवसरों पर बड़े अदालती निर्णयों के दौरान, राजनीतिक आयोजनों, प्रदर्शनों और विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों पर यातायात बाधित हो जाता है। 

दिल्ली में सुव्यवस्थित यातायात एक बड़ी समस्या बनी हुई है। जिसे लेकर कहा गया है कि हेलिकाॅप्टर से यातायात व्यवस्थित करना पुलिसकर्मियों के लिए भी काफी सुगम रहा। तो दूसरी ओर इसे दिल्ली की सुरक्षा के लिए भी बेहतर माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली भी आतंकियों के लिए एक टारगेट है। दूसरी ओर लालकिला और अन्य प्रमुख इमारतें यहां स्थापित हैं, जिस कारण आसमान से निगरानी रखने से आतंकी खतरे को मिटाया जा सकता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -