अभिषेक की हत्या कर लाश मंदिर के पास फेंकी, अफजल-रशीद सहित 5 गिरफ्तार
अभिषेक की हत्या कर लाश मंदिर के पास फेंकी, अफजल-रशीद सहित 5 गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को कुछ दिन पहले इंद्रलोक के तिकोना पार्क स्थित मंदिर के पास से एक लाश मिली थी। मृतक की शिनाख्त 20 वर्षीय अभिषेक के रूप में हुई थी। उस पर चोरी के कई केस दर्ज थे। अब इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को अरेस्ट किया है। इनकी शिनाख्त मुख्य आरोपित अफजल अंसारी (45), उसके भाई सवजल अंसारी (38), सहयोगी राशिद अंसारी (30) मोहम्मद इसराफिल (20) और अबरार अंसारी (27) के तौर पर की गई है। पुलिस ने आरोपितों के पास से हत्या में दौरान इस्तेमाल हुए स्कूटर और यमुना नदी में फेंका गया मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है। बता दें कि अभिषेक का क़त्ल 6 जनवरी को हुआ था। उसके बाद उसकी लाश को बेडशीट में लपेट पॉलिथीन की थैली में डाला गया था। 

जिसके बाद स्कूटर की सहायता से लाश को मंदिर के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया। अभिषेक के परिजनों के साथ पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपितों के साथ उसके झगड़े के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद तफ्तीश करती हुई पुलिस पदम नगर स्थित आरोपित की बेकरी तक जा पहुंची। जिस चादर में लिपटा हुआ अभिषेक का शव बरामद हुआ था, उसका कुछ हिस्सा व पॉलिथीन बेकरी से मिला। इसके बाद पूछताछ करने पर बेकरी मालिक अफजल अंसारी ने अभिषेक के क़त्ल की बात स्वीकार कर ली। अफजल से पूछताछ के बाद बाकी आरोपितों को भी अरेस्ट कर लिया गया। अफजल ने बताया कि एक साल पहले उसने 5-5 हजार रुपए देकर अभिषेक से चोरी के दो लैपटॉप खरीदे थे। इसके बाद अभिषेक ने चोरी का माल खरीदने की बात कर अफजल को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। वह धीरे-धीरे एक लाख रुपए उनसे ऐंठ चुका था। छह जनवरी को अभिषेक बीस हजार रुपए की मांग कर रहा था। 

घटना के समय खजूरी में बेकरी चलाने वाला अफजल का भाई सवजल भी मौजूद था। अफजल के अनुसार, पहले अभिषेक को समझाने की कोशिश की, मगर वह नहीं मना। इसके बाद सभी ने मिलकर बेकरी के ही दूसरे कमरे में उसे गला घोंटकर मार डाला। बाद में शव को चादर में लपेट पॉलिथीन की थैली में डाला और फिर स्कूटर पर लादकर ठिकाने लगा दिया। खजूरी जाते वक़्त आरोपित सवजल ने अभिषेक का मोबाइल यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर स्कूटी और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है। अन्य आरोपित राशिद, इसराफिल और अबरार ने इस वारदात में अफजल का सहयोग किया।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी के मुताबिक, सात जनवरी को इंद्रलोक इलाके में चादर में लिपटा शव मिला था। मृतक के गले व हाथ पर चोट के निशान थे। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने कत्ल का कस दर्ज कर जांच शुरू की। जाँच के दौरान मृतक की शिनाख्त प्रताप नगर के रहने वाले अभिषेक के रूप में हुई। जांच में पता चला कि आरोपित अभिषेक चोरी और लूटपाट के 20 मामलों में लिप्त था। 

दिल्ली की महिला के साथ ऑटो ड्राइवर ने किया बलात्कार, सड़क पर छोड़कर हुआ फरार

नंदामुरी बालकृष्ण से लेकर सुरेश गोपी तक इन कलाकारों के कारनामे आज भी है सबसे बड़े राज

कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी है ये दो अभिनेत्रियां

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -