महिलाओं को छेड़ा तो अब खैर नहीं
महिलाओं को छेड़ा तो अब खैर नहीं
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में महिलाओं को लेकर होने वाले अपराधों में इजाफा होने को लेकर दिल्ली सरकार ने अब एक नई पहल प्रारंभ कर दी है। सरकार अब मार्शलों की नियुक्ति को प्राथमिकता दे रही है। दिल्ली सरकार शहर की बसों में लगभग 2500 मार्शल तैनात करने जा रही है। महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा व्यापक पैमाने पर प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें सरकार होमगार्ड और सिविल डिफैंस के सुरक्षा जवानों को मार्शल का रूप देकर तैनाती की जाएगी। इन जवानों को मार्शल प्रशिक्षण दिया जाएगा। दिल्ली परिवहन निगम और अन्य बसों में ये तैनात रहेंगे।

मामले को लेकर राज्य सरकार के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार की योजना पहले ही चरण में सिविल संरक्षा और होमगार्ड के जवानों को मार्शल के तौर पर बसों में तैनात करने की है। मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक समूह में 3 से 4 मार्शल तैनात होंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार को सिविल मामले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई बार लोगों की कड़ी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा है। ऐसे में दिल्ली सरकार द्वारा मार्शल की नियुक्ति एक नई पहल है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -