दुनियाभर के सैलानियों की सांतवी पसंद है दिल्लीः सर्वे
दुनियाभर के सैलानियों की सांतवी पसंद है दिल्लीः सर्वे
Share:

नई दिल्ली : चाहे प्रदूषण हो या धूल, सियासत हो या सम-विषम गाड़ियाँ चलाई जाए, दिलवालों की दिल्ली अब भी सैलानियों की पसंदीदा डेस्टिनेशन है। दुनियाभर के सैलानियों के बीच राजधानी दिल्ली अब भी लोकप्रिय है। विश्व के 10 प्रमुख स्थानों में दिल्ली 7 वें नंबर पर है। दिल्ली के लिए होने वाली बुकिंग की रुचि में सलाना 28 फीसदी की वृद्धि हो रही है।

ट्रिप एडवाइजर्स 2016 ट्रैवलर्स च्वाइस डेस्टिनेशन ऑन द राइज के 10 प्रमुख स्थानों में दिल्ली एकमात्र एशियाई देश है, जिसे शामिल किया गया है। कहा जा रहा है कि इसका कारण ऐतिहासिक इमारत, सांस्कृतिक धरोहर, बड़े-बड़े मॉल्स व आस-पास अच्छे शहरों का होना है, जो दिल्ली को एक लाइव सिटी बनाता है।

ट्रैवलिंग साइट ने इस लिस्ट में दुनिया के 52 शहरों को चिन्हित किया है। इन शहरों का चुनाव साल-दर-साल ट्रिप एडवाइजर के यात्रियों की रहने, रेस्टोरेंट तथा आकर्षण को लेकर दी गई प्रतिक्रिया और रुचि के आधार पर की गई है। बुकिंग इंटरेस्ट में भी साल-दर-साल वृद्धि का आंकड़ा ट्रिप एडवाइजर्स के अक्टूबर 2014 से अक्टूबर 2015 के बीच आंकड़ों पर आधारित है।

ट्रिप एडवाइजर की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर बारबरा मेसिंग ने बताया कि हमारे यात्रियों ने दुनिया भर में उन जगहों को चिन्हित करने में मदद की जिसको लेकर रुचि और लोकप्रियता बढ़ रही है। ट्रिप एडवाइजर एक ट्रैवल साइट है जो सैलानियों को होटल, बुकिंग, साइड सीन से संबंधित जानकारियाँ देती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -