BBC को दिल्ली कोर्ट का समन, गुजरात दंगों पर बनाई थी डॉक्यूमेंट्री, अदालत ने 30 दिन में माँगा जवाब
BBC को दिल्ली कोर्ट का समन, गुजरात दंगों पर बनाई थी डॉक्यूमेंट्री, अदालत ने 30 दिन में माँगा जवाब
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली की एक कोर्ट ने बुधवार (3 मई) को ब्रिटेन के मीडिया संसथान BBC, विकिमीडिया और इंटरनेट अर्काइव को समन भेजा है। दरअसल, BBC द्वारा ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ (India: The Modi Question) डॉक्यूमेंट्री बनाने के बाद भाजपा नेता बिनय कुमार सिंह ने BBC के खिलाफ मानहानि का केस दाखिल किया था।

इस मामले पर सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (ADJ) रुचिका सिंगला ने BBC के साथ ही विकिपीडिया की फंडिंग करने वाली कंपनी विकिमीडिया फाउंडेशन और अमेरिका में स्थित डिजिटल लाइब्रेरी ‘इंटरनेट आर्काइव’ को भी समन जारी किया है। कोर्ट ने समन की तामील की तारीख से 30 दिनों के अंदर लिखित बयान दाखिल करने का निर्देश दिया है। बता दें कि, भाजपा नेता बिनय कुमार सिंह ने यह कहते हुए कोर्ट का रुख किया था, कि वह झारखंड भाजपा की राज्य कार्यकारी के सदस्य और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के सक्रिय सदस्य हैं। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि BBC ने अपनी डॉक्यूमेंट्री के जरिए RSS, विहिप और भाजपा जैसे संगठनों को बदनाम किया है।

अपनी याचिका में बिनय कुमार ने कहा कि, 'RSS और VHP के खिलाफ लगाए गए इल्जाम संगठनों और उसके लाखों सदस्यों/स्वयंसेवकों को बदनाम करने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से प्रेरित हैं। इस प्रकार के आरोप न सिर्फ बेबुनियाद हैं, बल्कि RSS, VHP की प्रतिष्ठा और छवि को धूमिल करने वाले भी हैं।' शिकायत में आगे कहा गया है कि, 'प्रतिवादी नंबर 1 (BBC) ने दावों की प्रामाणिकता की पुष्टि किए बगैर रणनीतिक और उद्देश्यपूर्ण रूप से बेबुनियाद अफवाहें फैलाईं। इसके साथ ही, इसमें लगाए गए आरोप कई धर्मों, खास तौर पर हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देते हैं।'

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान अदालत को बताया गया है कि भारत सरकार ने इस डॉक्यूमेंट्री पर बैन लगा दिया है। इसके बाद भी विकिपीडिया पर इसके लिए एक पेज बनाया गया है और उस पर इसे देखने के लिए लिंक दिया गया है। इसके साथ ही यह सामग्री अभी भी इंटरनेट आर्काइव पर मौजूद है। याचिका में कहा गया है कि, 'यह एक उचित निष्कर्ष की तरफ जाता है कि सभी 3 प्रतिवादी देश की छवि को खराब करने के साथ ही RSS और VHP जैसे प्रतिष्ठित संगठनों की छवि को धूमिल करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।' इस मामले की अगली सुनवाई 11 मई 2023 को होगी।

BBC की डॉक्यूमेंट्री पर बवाल क्यों :-

बता दें कि, BBC ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में पीएम मोदी को गुजरात दंगों का दोषी बताया था, इतना ही नहीं, BBC ने पीएम मोदी की छवि इस्लाम विरोधी भी दिखाने का भी प्रयास किया है। बता दें कि, भारत की सुप्रीम कोर्ट गुजरात दंगा मामले में पीएम मोदी को क्लीन चिट दे चुकी है। वहीं, गुजरात दंगों को लेकर पीएम मोदी के खिलाफ फर्जी सबूत गढ़ने के मामले में कांग्रेस की करीबी तीस्ता सीतलवाड़ पर केस भी चल रहा है। आरोप है कि, तीस्ता ने कांग्रेस से पैसे लेकर तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फर्जी सबूत गढ़े और उनकी सरकार को गिराने का प्रयास किया। इसके बाद BBC ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड सीरिया (ISIS) में भर्ती हुई शमीमा बेगम पर भी एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी, जिसमे उन्हें महान महिला की तरह पेश किया गया था। इसके बाद BBC की विश्वसनीयता और नियत पर सवाल उठने लगे थे। 

भारत में विपक्षी दलों ने लिया था BBC का पक्ष:-

बता दें कि, भारत सरकार ने भी इस डॉक्यूमेंट्री को 'प्रोपेगैंडा पीस' बताकर ख़ारिज कर दिया था और इसके प्रसारण पर रोक लगा दी थी। इसके बाद सड़क से लेकर संसद तक जमकर हंगामा मचा था। देश की सबसे पुरानी राजनितिक पार्टी कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सहित कई विपक्षी दलों ने BBC का पक्ष लेते हुए प्रसारण पर रोक हटाने की मांग कर रहे थे। TMC सांसद महुआ मोइत्रा और कांग्रेस के करीबी माने जाने वाले वकील प्रशांत भूषण तो डॉक्यूमेंट्री पर से रोक हटवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गए थे। जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार से जवाब माँगा था। 

BBC डॉक्यूमेंट्री ख़राब पत्रकारिता का नतीजा:-

बता दें कि, खुद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाए गए पीएम मोदी के चरित्र चित्रण से सहमत नहीं है। वे कह चुके हैं कि, 'निश्चित रूप से हम किसी भी तरह के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करते हैं, चाहे यह कहीं भी हो। मगर, मैं उस चरित्र-चित्रण से जरा भी सहमत नहीं हूँ, जो भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर सामने रखा गया है।' वहीं, ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने दावा करते हुए कहा है कि डॉक्युमेंट्री में बातों को 'बढ़ा चढ़ाकर' दिखाया गया है। यही नहीं उन्होंने इसे 'खराब पत्रकारिता' बताया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लैकमैन ने कहा, 'BBC ब्रिटश सरकार के विचारों को नहीं दर्शाता है।' उन्होंने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री 'खराब पत्रकारिता का परिणाम है, जहां खराब तरीके से रिसर्च की गई है और यह पूरी तरह अनुचित है।' 

एक चैनल से बात करते हुए में ब्लैकमैन ने दावा किया है कि चीन भारत को घेरने का प्रयास कर रहा है। जनवरी में हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड रामी रेंजर भी डॉक्युमेंट्री को लेकर BBC पर भड़के थे। उन्होंने कहा था कि, 'BBC आपने करोड़ों भारतीयों को दुख पहुंचाया है। यह लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए भारतीय प्रधानमंत्री, भारतीय पुलिस और भारतीय न्यायपालिका का तिरस्कार करता है। हम दंगों और जनहानि की निंदा करते हैं और आपकी पक्षपात से भरी रिपोर्टिंग की भी निंदा करते हैं।'

'8 बम ब्लास्ट, 73 मौतें, लेकिन कांग्रेस शासन में सभी आरोपी बरी..', पीएम मोदी ने कर्नाटक में याद दिलाया 2008

टीपू सुल्तान की पुण्यतिथि आज, मैसूर नरेश के बारे में कितना जानते हैं आप

'मुस्लिमों की प्रगति रुकी, 10000 करोड़ का फंड दो..', कांग्रेस ने मानी PFI की मांग! मैनिफेस्टो में किया ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -