केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा खाने पीने की आदतों पर बहस ठीक नही
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा खाने पीने की आदतों पर बहस ठीक नही
Share:

नई दिल्ली : शुक्रवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू ने राज्यसभा में अपने एक बयान में कहा है की किसी भी मंत्री के पास लोगों को यह निर्देशित करने की शक्ति बिलकुल नहीं है कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या खाना चाहिए। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू ने आगे कहा की भारत में खाने-पीने की आदतों पर हो रही बहस देश के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।

बता दे की पहले से ही भारत में असहिष्णुता और गौमांस खाने जैसे मुद्दे पर जबरदस्त रूप से बहस छिड़ी हुई है. तथा इसके बीच में शुक्रवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू ने आगे यह भी कहा की हिंदुस्तान में पिछले 18 महीनों के दौरान देश में सांप्रदायिक दंगों की घटनाओं में किसी भी प्रकार की कोई भी बढ़ोतरी नहीं हुई है.

 इसलिए असहिष्णुता के मुद्दे पर भी इस प्रकार से हो रही बहस की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -