बारिश के कारण चार राज्यों में बाढ़, अभी राहत के आसार नहीं
बारिश के कारण चार राज्यों में बाढ़, अभी राहत के आसार नहीं
Share:

भोपाल : देश के कई क्षेत्रों में अतिवृष्टि हो रही है। झमाझम बारिश के दौर ने कई जगह बाढ़ की स्थिति निर्मित कर दी है। कहीं बाढ़ में जनजीवन असामान्य हो गया है तो कहीं बादल फटने से स्थिति बिगड़ गई है हालांकि खेतों के लिहाज से कई स्थानों पर बारिश के हालात सुखद रहे हैं, जबकि अधिकांश रिहायशी इलाकों में जलजमाव की स्थिति का सामना लोगों को करना पड़ा है। झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं।

ऐसे ही हालात मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी देखने को मिले हैं। दरअसल तेज़ बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सड़कों पर पानी भर गया। नदियां उफन गईं। स्थिति यह रही कि कई क्षेत्रों में जल जमाव से यातायात प्रभावित हुआ है। सड़कें और रेल की पटरियां पानी में डूबी हुई हैं। भारी बारिश की वजह से मध्य प्रदेश में अब तक 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

हालात ये हैं कि महाराष्ट्र के कोंकण में नदियों में बाढ़ जैसे हालात रहे। विदर्भ के गढ़चिरौली क्षेत्र में बाढ़ के चलते गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। कोल्हापुर में लगातार बारिश से हालात बेहाल हो गए। यहां बहने वाली पंचगगंगा नदी में बाढ़ आ गई।

वहीं उत्तर प्रदेश में भी कई जगह बाद की स्थिति बन गई है। स्थिति यह है कि शाहजहांपुर, रामगंगा, हमीरपुर, बांदा, इलाहाबाद आदि क्षेत्रों में बाढ़ के हालात हो गए। सीतापुर, लखनऊ और सुल्तानपुर में मामूली बारिश के बावजूद गोमती नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है।

दूसरी और उत्तराखंड में भी लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ा दिया है। उत्तराखंड में बारिश के कारण अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और असम में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -