अरबपति व्यापारी को तेल का असंगत कारोबार करने पर मिला मृत्युदंड
अरबपति व्यापारी को तेल का असंगत कारोबार करने पर मिला मृत्युदंड
Share:

तेहरान : ईरान के न्यायालय ने भ्रष्टाचार के आरोप में अरबपति व्यापारी को मृत्युदंड दिया है। इस अरबपति कारोबारी पर 3 अरब डाॅलर के घपले का आरोप लगाया गया है। इस राशि को भारतीय मुद्रा में 20 हजार करोड़ रूपए के करीब माना जाता है। उल्लेखनीय हे कि 42 वर्षीय उद्योगपति बाबक जनजानी को दिसंबर 2013 में गिरफ्तार कर दिया गया था।

उन पर आरोप लगाया गया कि वे तेल बेचकर पैसा कमाते थे। जनजानी ने इस तरह के आरोपों से इन्कार कर दिया है। ईरान के न्याय विभाग के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि जनजानी को धोखाखड़ी और आर्थिक अपराधों का दोषी भी बताया। दरअसल जनजानी ने ऐसे समय ईरान की तेल बेचने में मदद की जब उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था। इसके अतिरिक्त इस मामले में दो और लोगों को पकड़ लिया गया।

जनजानी के अभिभाषक द्वारा कहा गया है कि वे इस आदेश के विरूद्ध अपील भी करेंगे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ईरान के राष्ट्रपति हसन रोहानी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा था। उन्होंने कहा था कि जिन लोगों ने आर्थिक प्रतिबंधों के दौरान मौके का फायदा उठाया उन पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -