जुहू बीच पर मरी हुई मिली व्हेल
जुहू बीच पर मरी हुई मिली व्हेल
Share:

मुंबई : मुंबई के जुहू बीच पर एक व्हेल की लाश बहकर आई है, जिसे देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा है। बड़ी संख्या में लोग व्हेल को देखने के लिए जमा हो रहे है। भीड़ इस कदर बढ़ गई है कि इसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

गुरुवार की रात को व्हेल पानी में थी, लेकिन सुबह समंदर का पानी उतरने के बाद व्हेल रेत पर मरी हुई मिली। वन विभाग के अधिकारी मकरंद घोड़के के मुताबिक मृत पाई गई व्हेल ब्रुडीज प्रजाति की है। जिसकी लंबाई 35 फुट है और वजन 20 टन है।

घोड़के ने कहा कि व्हेल की मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा। पहले व्हेल को क्रेन से उठाकर मुंबई के बाहर ऐरोली में ले जाकर पोस्टमार्टम करने की बात हो रही थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि जुहू बीच पर ही गढ्ढा खोदकर इसे गाड़ दिया जाएगा। क्योंकि मृत व्हेल का शरीर तेजी से नष्ट हो रहा है। शरीर से बदबू आनी शुरू हो गई है। इन्फेक्शन का खतरा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -