तीन दिन तक कार में बॉयफ्रेंड की बाॅडी के साथ कैद रही लड़की
तीन दिन तक कार में बॉयफ्रेंड की बाॅडी के साथ कैद रही लड़की
Share:

लंदन : हाल ही में लंदन में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। इस हादसे में जहां एक लड़के की मौत हो गई जबकि उसके साथ कार में मौजूद लड़की बच निकली। घायल लड़की तीन दिनों तक अपने बॉयफ्रेंड के शव के साथ कार में बंद रही। मिली जानकारी के अनुसार स्काॅटलैंड में लड़की लामरा बेल अपने बॉयफ्रेंड जाॅन यूईल के शव के साथ कार में सवार होकर जा रही थी। रास्ते में कार से चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से हटकर समीप के पेड़ से टकरा गई और एक खेत में पलट गई। मामले का पता पुलिस को करीब 3 दिन तक नहीं चला। 

इस दौरान यह लड़की अपने बॉयफ्रेंड के मृत शव के साथ घायल अवस्था में ही कार में कैद रही। लड़की की हालत बेहद खराब हो गई थी। उसे कई जगह चोटें पहुंची थीं। जब पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली तो पुलिस ने जांच की और इस दौरान मृतक का शव कार से निकाला गया। इसी के साथ घायल लामरा को भी कार से सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में लामरा द्वारा कहा गया कि पुलिस को दोनों के लापता होने की सूचना थी। जबकि वाहन दुर्घटना की सूचना पुलिस को देरी से लगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -