राजसमंद में हुआ खतरनाक सड़क हादसा, 4 लोगों की गई जान
राजसमंद में हुआ खतरनाक सड़क हादसा, 4 लोगों की गई जान
Share:

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद में खतरनाक सड़क हादसा हो गया है जिसमे 4 व्यक्तियों की मौत हो गई, वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना के पश्चात् पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। चोटिल व्यक्तियों को उपचार के लिए नजदीकि चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुई बस उदयपुर से जयपुर की ओर जा रही थी। बस, ट्रेलर को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी। इसी के चलते दोनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद 4 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा भी सम्मिलित है। मौके पर पहुंचे अफसर सड़क से वाहनों को हटाने का प्रयास कर रहे हैं।

वही इससे पहले राजस्थान के झुंझुनूं में 19 अप्रैल को ट्रक तथा पिकअप वैन की भिड़ंत का खतरनाक सड़क हादसा सामने आया था। इस भीषण दुर्घटना में 11 व्यक्तियों की मौत हो गई थी, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हुए थे। दुर्घटना झुंझुनूं के गुढ़ा क्षेत्र में हुआ था। टक्कर के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई था। उन्होंने पिकअप वैन में सवार व्यक्तियों का रेस्क्यू किया था। मगर दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि 11 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। वही राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इस दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक जताया था। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया था कि झुंझुनूं के गुढ़ा गौड़जी क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना में इन लोगों की मृत्यु दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। भगवान उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।

भारतीय क्रूज बाजार एक दशक में 10 गुना बढ़ सकता है: सोनोवाल

बड़ा संकट! गेहूं निर्यात पर भारत के एक्शन से दुनियाभर में आया भूचाल, अब क्या होगा हाल

इटावा में हुआ दर्दनाक हादसा, 3 जिगरी दोस्‍तों ने एक साथ दुनिया को कहा अलविदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -