दाल का तड़का है या चमत्कार
दाल का तड़का है या चमत्कार
Share:

दाल के तड़के में अगर लहसुन नहीं डाला जाता है तो दाल में मजा नहीं आता है आम तौर पर सभी लोग लहसुन को एक अच्छे तड़के के लिए ही जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं लहसुन कई बिमारियों को दूर करने के लिए एक अच्छी औषद्यी का काम करता है। तो चलिए जानते हैं इसके कुछ फायदे के बारे में। अगर आप खाना खाने के बाद भी लहसुन का सेवन करते हैं तो यक्ष्मा, ग्रिन्थक्षय और हड्डी के क्षय में लहसुन खाना बहुत ही फायदेमंद होता है।

लहसुन हमारी धमनियों को साफ करने का भी काम करता है इसके अलावा इसका एक और महत्वपूर्ण काम यह है कि यह हमारी रक्त को भी साफ करने मे काफी अच्छा साबित होता हैं अगर आप किसी जुकाम या फिर फ्लू से राहत पाना चाहते हैं तो इसके लिए भी लहसुन काफी असरकारक होता है। आपको यह जानकर थोड़ा अजीब लगेगा कि जो व्यक्ति रोज लहसुन चबाता है। उसके चेहरे पर झुर्रियां नहीं आती है।

वह लंबे समय तक जवान दिखते रहता है। लहसुन के प्रयोग से कफ गिरना कम होता है। यह रात को निकलने वाले पसीने को रोकता हैए भूख बढ़ाता है और नींद अच्छी लाता है। फेफड़ों में टी.बी होने पर लहसुन के रस में रूई भिगोकर सूंघना चाहिए ताकि इनकी गन्ध फेफड़ों तक पहुंच जाए। इसे बहुत देर तक सूंघते रहने से लाभ होता है। तो आप भी इसके फायदे जाने और इसका भरपूर उपयोग करें।

आँखों में डाले मौसंबी का रस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -