सरकारी नौकरी में ऊंचा पद पाने वाले पहले भारतीय थे सीवी रमन
सरकारी नौकरी में ऊंचा पद पाने वाले पहले भारतीय थे सीवी रमन
Share:

सीवी रमन ऐसा एक ऐसे वैज्ञानिक हुए हैं, जिन्होंने दुनिया को रोशनी का  ​सिद्धांत समझाने वाली खोज तो दी ही, साथ ही कई और भी ऐसे कार्य किए, जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। सीवी रमन न केवल विज्ञान में नोबेल पाने वाले पहले भारतीय थे, बल्कि वह पहले ऐसे भारतीय भी थे, जिन्हें सरकारी नौकरी में ऊंचा पद ​मिला था। सीवी रमन का जन्म 7 नवंबर 1888 को ​हुआ था। आज उनकी 130वीं जयंती है।

छत्तीसगढ़ चुनाव 2018: योगी आदित्यनाथ से आशीर्वाद लेकर सीएम रमन सिंह ने भरा पर्चा

सन 1906 में  सीवी रमन ने एमए की परीक्षा पास की थी। इसके बाद उन्हें वित्त विभाग में जनरल अकाउंटेंट की नौकरी मिल गई। सरकारी नौकरी में इतना ऊंचा पद पाने वाले रमन पहले भारतीय थे। हालांकि उन्होंने ज्यादा समय तक यह नौकरी नहीं की और 1917 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने कलकत्ता के एक नए साइंस कॉलेज में भौतिक विज्ञान के अध्यापक के तौर पर अध्यापन कार्य किया। सीवी रमन की रुचि शुरू से ही फिजिक्स में थी और अध्यापन के दौरान उन्होंने फिजिक्स में कई खोजे कीं। सन 1922 में सीवी रमन ने प्रकाश का आणविक विकिरण नाम से एक मोनोग्राफ बनाया। इसके तहत उन्होंने प्रकाश के बिखराव का  शोध किया। अपने इस शोध पर उन्हें 1930 में  नोबेल पुरस्कार दिया गया। 

रमन को उनकी खोजों के लिए और विज्ञान की दुनिया में काम करने के लिए भारत सरकार ने 1954 में  भारत रत्न की उपाधि से ​विभूषित किया। सन 1957 में उन्हें लेनिन शांति पुरस्कार भी दिया गया। भारत सरकार ने 1952 में उन्हें उपराष्ट्रपति बनाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने अस्वीकार कर दिया और ​विज्ञान में अपना कार्य करते रहे। 21 नवंबर 1970 को उनका देहांत हो गया।

खबरें और भी

वाइस एडमिरल एमपी अवाति का निधन,1971 के युद्ध में निभाई थी अहम भूमिका

छत्तीसगढ़ चुनाव: रमन सिंह ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा 60 से अधिक सीटें जीतना मेरा लक्ष्य

क्या रमन सिंह के पालनहार बनेंगे योगी?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -