करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर -प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी
करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर -प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी
Share:

आपने देखा ही होगा की प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न पूछे जाते है तो चलो हम कुछ ऐसे प्रश्नों पर चर्चा करते है,जो आने वाली प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जा सकते है.

1. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किस पूर्व केंद्रीय गृहसचिव को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है? – अनिल बैजल 

2. किस संस्था ने सीरिया में राष्ट्रव्यापी संघर्ष विराम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी? – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

3. कौनसा राज्य 10वीं बार राष्ट्रीय साइक्लिंग चैंपियन बना? – केरल 

4. किस देश में वहाँ के उच्चतम न्यायालय ने महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक पर सरकार को हरी झंडी दी? – नेपाल

5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर 2016 को आधार आधारित किस मोबाइल पेमेंट ऐप को जारी किया? – भारत इंटरफेस फॉर मनी

6. राष्ट्रपति द्वारा नोटबंदी से सम्बंधित किस अध्यादेश को मंजूरी प्रदान की गयी? – बैंक नोट अध्यादेश-2016 (देनदारियों की समाप्ति)

7. भारत के उत्तर पूर्व में किस स्थान पर आयुर्वेद संस्थान का शुभारंभ किया गया? – शिलांग 

8. किस केन्द्रीय मंत्री ने हाल ही में भारतीय हज कमैटी मोबाइल एप का शुभारंभ किया? – मुख्तार अब्बास नकवी

9. सुप्रीम कोर्ट ने किसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाये जाने का आदेश जारी किया? – अनुराग ठाकुर

10. हाल ही में किस देश ने हैकिंग की घटना पर रूस पर प्रतिबंध लगाया? – अमेरिका

11. किसे ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा नाईटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया? – शंकर बालासुब्रमण्यन

12. किस देश के राष्ट्रपति ने सोरिन ग्रिनडेनू को देश का नया प्रधानमंत्री नामित किया? – रोमानिया

13. नागरिक डेटाबेस बनाने के लिए हरियाणा ने किस राज्य के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया? – आंध्र प्रदेश

14. हाल ही में पाकिस्तान में 25वें मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की गयी, मुख्य न्यायाधीश का क्या नाम है? – मियाँ साकिब निसार

15. कौन सा राज्य वर्ष 2022 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा? – मेघालय 

कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी के लिए पढ़ें- सामान्य-ज्ञान

रेलवे ,एसएससी परीक्षाओं की करें तैयारी

सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए-सामान्य ज्ञान के ये प्रश्न

एसएससी जैसी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की करें तैयारी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -