गोधरा कांड का मुख्य आरोपी चढ़ा गुजरात पुलिस के हत्थे
गोधरा कांड का मुख्य आरोपी चढ़ा गुजरात पुलिस के हत्थे
Share:

अहमदाबाद : 2002 में हुए चर्चित गोधरा कांड में मुख्य आरोपी इमरान बटुक को आज अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया। साबरमती एक्सप्रेस को जलाने के मामले में बटुक मुख्य आरोपी है। बटुक को क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र के मालेगांव से गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई एटीएस और अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत बटुक को गिरफ्तार किया। बीते एक माह से पुलिस बटुक के ठिकानों की तलाशी में लगी थी।

मई में भी गुजरात पुलिस ने गोधरा कांड के एक अन्य आरोपी फारुक भाणा को गिरफ्तार किया था। भाणा पर भी गोधरा कांड में ट्रेन जलाने का आरोप है। 27 फरवरी 2002 को हुए गोधरा कांड के बाद गुजरात में दंगा भड़क गया था। इस हादसे में 59 लोग जिंदा जल गए थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -