गौ तस्करी में आई कमी - राजनाथ सिंह
गौ तस्करी में आई कमी - राजनाथ सिंह
Share:

नई दिल्ली : गौ हत्या और बीफ का मामला देश में लगातार जोर पकड़ रहा है। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा खुद को इन मामलों से अलग कर दिया गया है। अब केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गौ - तस्करी के मामले को रोकने के लिए भारत और बांग्लादेश की सीमा पर गायों की तस्करी पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। इस दिशा में प्रारंभिक तौर पर सरकार को सफलता मिली है। इसका कारण यह है कि बीफ के दामों में वृद्धि हो गई है। दूसरी ओर संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव से ही पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध रखते हैं।

इस मामले में उन्हें सफलता मिली है। जिसके चलते बीफ के दाम बढ़ गए हैं। भाजपा सरकार की यह एक सफलता मानी जा रही है। भारत - बांग्लादेश सीमा पर गौ तस्करी को रोक दिया गया। भारत को बांग्लादेश सीमा पर गायों की तस्करी रोकने की सफलता मिली है। वह आंकड़ों की जुबानी मानी जा रही है। जिसमें यह बात सामने आई है कि पिछले 9 माह में भारत - बांग्लादेश सीमा पर 13 लाख गायों की तस्करी होती थी।

बाॅर्डर पर तैनात अधिकारियों को प्रति माह तस्करी रोकने के निर्देश दिए गए। जिसका नतीजा यह रहा कि तस्करी में खासी गिरावट आई। सरकार इसे शून्य दर पर लाकर तस्करी पूरी तरह से रोकने के प्रयास कर रही है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि वे पाकिस्तान पर किसी तरह का आरोप नहीं लगा रहे हैं। मगर सीमा पार से पाकिस्तान भारत की शांति पहल को आघात पहुंचा रहा है।

यही नहीं डीपी बोरा की जयंती के अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ द्वारा भाजपा नेता डाॅ. नीरज बोरा को पहला आईकोनिक स्किल सेंटर खोले जाने की घोषणा पर शुभाकामना दी। इस केंद्र से लोग कौशल विकास पर ध्यान देंगे और उनका प्लेसमेंट होगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -